Medically Reviewed by Dr. Ambika Prasad Yadav
आमतौर पर गर्मी के दिनों में लोगों का ज्यादा प्यास लगती है, क्योंकि इस दौरान शरीर से पसीना अधिक निकलता है और पानी की कमी होने लगती है। इसीलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है, क्योंकि पानी की कमी से भी कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। लेकिन अगर आप पानी पर्याप्त मात्रा में पी रहे हैं और फिर भी बार-बार प्यास लगती है और गला सूखता है तो यह कई बीमारियों का संकेत हो सकता है। इसमें डायबिटीज भी शामिल है। डायबिटीज के मरीजों को प्यास अधिक लगती है और ऐसे में उनका गला भी सूखने लगता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है, नहीं तो उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है और यह खतरनाक हो सकता है। आइए जानते हैं कि इस बीमारी से पीड़ित मरीजों में गला सूखने की समस्या किन वजहों से हो सकती है...
{"_id":"60e1774e8ebc3e726f2f279e","slug":"diabetes-symptoms-these-four-reasons-can-cause-dry-mouth-or-throat-problem-in-diabetes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: डायबिटीज में इन चार वजहों से हो सकती है मुंह या गला सूखने की समस्या, न करें नजरअंदाज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान: डायबिटीज में इन चार वजहों से हो सकती है मुंह या गला सूखने की समस्या, न करें नजरअंदाज
Sun, 04 Jul 2021 04:30 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 04 Jul 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
डायबिटीज की दवा के कारण
- डायबिटीज के मरीजों को उनका ब्लड शुगर लेवल (रक्त शर्करा का स्तर) नियंत्रण में रखने के लिए कुछ दवाइयों का सेवन करने की सलाह दी जाती है, लेकिन कभी-कभी इससे मुंह का सूखापन या गले में सूखापन जैसे दुष्प्रभाव भी नजर आने लगते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
किडनी की स्थिति के कारण
- डायबिटीज जीवनभर चलने वाली बीमारी है। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह बीमारी जैसे-जैसे पुरानी होती जाती है, शरीर को कमजोर करती जाती है। ऐसे में किडनी से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं और मुंह या गले का सूखना इसके लक्षण हो सकते हैं। हालांकि डायबिटीज की वजह से किडनी खराब होने में काफी वक्त लग सकता है, इसलिए अधिक घबराने की जरूरत नहीं है और समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
पानी की कमी के कारण
- दरअसल, डायबिटीज के मरीजों को बार-बार पेशाब लगने की समस्या होती है, ऐसे में उनके शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इससे जाहिर है कि मुंह या गला सूखने की समस्या हो सकती है। इसलिए किसी भी स्थिति में शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखना बहुत जरूरी होता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हाइपरग्लेसेमिया के कारण
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
- दरअसल, हाइपरग्लेसेमिया का मतलब होता है, शरीर में ब्लड शुगर या ग्लूकोज की मात्रा का बढ़ना। अगर रक्त शर्करा के स्तर को जल्दी से कम नहीं किया जाता है, तो यह गंभीर हो सकता है। अधिक प्यास लगना, गला सूखना, अधिक भूख और पेशाब लगना, इसके लक्षण हो सकते हैं, जिन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।