डॉ. प्रिया पाण्डेय
डिग्री- बीएससी (ह्यूमन न्यूट्रीशियन)
अनुभव - आठ वर्ष
Medically Reviewed by Dr. Priya pandey
जब भी नट्स की बात होती है तो दिमाग में कुरकुरे और स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट्स के चित्र उभरने लगते हैं। दरअसल, नट्स बहुत ही हेल्दी स्नैक्स ऑप्शन (विकल्प) हैं, क्योंकि इसमें लोहा, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे विभिन्न प्रकार के खनिज (मिनरल्स) पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। वैसे तो डायबिटीज के मरीजों को सोच समझ कर ही किसी भी चीज का सेवन करना चाहिए, क्योंकि उसका सीधा असर उनके ब्लड शुगर पर पड़ता है, लेकिन कुछ नट्स हैं जिनका सेवन डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं और ये उनके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। हालांकि इन सभी नट्स का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में...
{"_id":"607437e89454690e0e1373f4","slug":"diabetes-diet-plan-in-hindi-these-5-nuts-are-good-for-diabetic-patients","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये पांच चीजें, डाइट में जरूर करें शामिल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलाह: डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये पांच चीजें, डाइट में जरूर करें शामिल
Tue, 13 Apr 2021 01:35 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
बादाम
- बादाम को सूपरफूड कहा जाता है, क्योंकि यह प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होता है और सेहत के लिए लाभदायक भी। डायबिटीज के मरीजों को बादाम का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मदद करता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अखरोट
- ड्राई फ्रूट्स में अखरोट को सबसे अधिक सेहतमंद माना जाता है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड के साथ ही कई और स्वास्थ्यवर्धक तत्व भी पाए जाते हैं। डायबिटीज के मरीजों को अखरोट का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल तो नियंत्रण में रहता ही है, साथ ही यह आपको टाइप-2 डायबिटीज के खतरे से भी बचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पिस्ता
- पिस्ता एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन और अच्छे फैट्स होते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए पिस्ता बहुत ही लाभदायक होता है, यह ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मूंगफली
- वैसे तो मूंगफली के सेवन के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जिसमें डायबिटीज भी शामिल है। डायबिटीज के मरीजों को मूंगफली के सेवन से बहुत फायदा मिलता है, क्योंकि ये ब्लड शुगर के लेवल को सामान्य रखती है। सिर्फ यही नहीं, कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि मूंगफली का सेवन हार्ट अटैक के खतरे को भी दूर रखता है।