फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SPECIAL: भारत में तेजी से बढ़ रही 3 जानलेवा बीमारियां, ये लक्षण हैं तो हो जाएं अलर्ट

Wed, 06 Nov 2019 12:26 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 06 Nov 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Diabetes, blood pressure and cancer rising in India causes symptoms and treatment
बीमारी - फोटो : Pixabay

भारत में क्रॉनिक नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज़ तेजी से मरीजों को अपनी चपेट में ले रही हैं। आंकड़े बताते हैं कि ये बीमारियां पिछले सालों के मुकाबले दोगुनी हुई हैं। नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज यानी ऐसी बीमारियां जो लंबी अवधि की होती हैं और आनुवंशिक होती हैं। ये बीमारियां संक्रमण से एक-दूसरे को नहीं फैलती लेकिन एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में ट्रांसफर होती हैं। इन्हें क्रॉनिक डिजीज़ भी कहा जाता है। इन जानलेवा बीमारियों ने साल 2017 के मुकाबले, साल 2018 में दोगुनी तेजी से लोगों को निशाना बनाया है।

Diabetes, blood pressure and cancer rising in India causes symptoms and treatment
डायबिटीज - फोटो : Pixabay

कौन-सी होती हैं क्रॉनिक डिजीज़?

मुख्य तौर पर एनसीडी (नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज़) में दिल की बीमारियां, स्ट्रोक, हाइपरटेंशन, कैंसर और डायबिटीज आती हैं। भारत में डायबिटीज यानी मधुमेह, कैंसर और हाइपरटेंशन के मरीजों की संख्या में जबरदस्त इजाफा आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के 2019 के डाटा में इस बात की जानकारी दी गई है। साल 2018 में हाइपरटेंशन के 40 लाख से ज्यादा मरीज सामने आए हैं। जबकि डायबिटीज के 31 लाख मरीज सामने आए हैं। 11 लाख ऐसे मरीज सामने आए जिन्हें हाइपरटेंशन और डायबिटीज दोनों था।

 

Diabetes, blood pressure and cancer rising in India causes symptoms and treatment
heart attack

कैंसर और दिल के मरीजों की संख्या में भी इजाफा
साल 2018 में हृदय से संबंधित बीमारियों के 2 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज हुआ। जबकि कैंसर के मरीजों की संख्या 1.68 लाख से ज्यादा थी। आंकड़े बताते हैं कि इन बीमारियों ने जहां साल 2017 में 3.5 करोड़ लोगों को चपेट में लिया था, वहीं साल 2018 में यह संख्या 6.5 करोड़ हो गई। जो कि दोगुनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diabetes, blood pressure and cancer rising in India causes symptoms and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

इससे साफ है कि आनुवंशिक और लंबी अवधि और धीमी प्रगति वाली बीमारियां भारत में तेजी से बढ़ रही हैं। इनमें कैंसर और दिल की बीमारियां ऐसी हैं जिनका मरीजों को फौरन पता नहीं चल पाता है और न ही वो पहली स्टेज में डॉक्टरों के पास पहुंच पाते हैं। डायबिटीज के मरीजों में 4.75 और हाइपरटेंशन के मरीजों में  6.2 फीसदी की दर से बढ़ोतरी हुई है। अगली स्लाइड में पढ़िए इन बीमारियों के लक्षण और बचाव के तरीके..

विज्ञापन
Diabetes, blood pressure and cancer rising in India causes symptoms and treatment
cancer
68.7 साल बढ़ी भारतीयों की जीवन प्रत्याशा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रोफाइल 2019 की रिपोर्ट बताती है कि भारतीयों की जीवन प्रत्याशा बढ़ी है। साल 1970 से लेकर 1975 के बीच भारतीयों की जीवन प्रत्याशा 49.7 साल थी जो कि 2012 से 2016 के बीच 68.7 साल हो गई। इसी अवधि में महिलाओं की जीवन प्रत्याशी पुरुषों से ज्यादा बढ़ी है।  अगली स्लाइड में पढ़िए डायबिटीज के लक्षण और बचाव
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed