फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब्ज में परेशानी बढ़ा सकती हैं ये चीजें, खाने की थाली से इन्हें तुरंत हटाएं

Wed, 06 Nov 2019 09:48 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 06 Nov 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
do not eat these foods in constipation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

कब्ज लोगों के लिए एक आम समस्या है और इसका मुख्य कारण यह है कि व्यस्तता भरी जिंदगी में लोग इस बात का ध्यान ही नहीं रख पाते कि वे क्या खा रहे हैं और कब खा रहे हैं। भोजन में इस अनियमितता के कारण ही कब्ज की समस्या हो जाती है। कब्ज के दौरान खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसका प्रमुख कारण यह है कि कुछ खाद्य पदार्थ कब्ज में राहत प्रदान करते हैं वहीं कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे भी होते हैं जो कब्ज की समस्या को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। कब्ज बवासीर, शरीर में दर्द, सिरदर्द, ब्लॉटिंग जैसी संभावनाओं को बढ़ा देता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जिनसे कब्ज के दौरान दूर ही रहना चाहिए...

do not eat these foods in constipation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं कब्ज की वजहें

• पानी कम पीना
• तले हुए भोजन का ज्यादा सेवन
• वजन घटाने के लिए डाइटिंग करना
• मेटाबॉलिजम कम होना
• पेन किलर का ज्यादा सेवन
• लगातार एक जगह पर बैठे रहना
• एक ही तरह का भोजन करना होता है नुकसानदेह

do not eat these foods in constipation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

डेयरी उत्पाद

डेयरी उत्पादों में लैक्टोज और वसा की बहुतायत होती है। लैक्टोज और वसा दोनों पदार्थ ही कब्ज की स्थिति में बहुत हानिकारक होते हैं और इसे और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। इसीलिए कब्ज के दौरान डेयरी उत्पादों से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
do not eat these foods in constipation

कुकीज

कुकीज में फाइबर कम और वसा की मात्रा ज्यादा होती है इसके साथ ही कुकीज परिष्कृत कार्बोहाइड्रेट के स्रोत होते हैं। कब्ज के दौरान, कुकीज का सेवन कम करना चाहिए क्योंकि यह कब्ज की समस्या को बढ़ा देता है।

विज्ञापन
do not eat these foods in constipation

चावल

सफेद चावल में भूरे रंग के चावल की तुलना में ज्यादा फाइबर होता है। सफेद चावल की ज्यादा खपत बाउल मूवमेंट को परेशान करती है इसके अलावा चावल बहुत आसानी से पचता भी नहीं है। इसीलिए कब्ज के दौरान, सफेद चावल के सेवन से बचना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed