फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ी राहत: कोरोना के खिलाफ प्रभावी इस दवा के इस्तेमाल को मिली मंजूरी, संक्रमितों की जान बचाने में है कारगर

Sat, 08 May 2021 06:46 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 08 May 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
DGCI has giveen approval for this anti-Covid drug in india
कोरोना के नए दवा को मंजूरी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। फरवरी से भारत में आई वायरस की दूसरी लहर में संक्रमितों के साथ मौत के आंकड़े में भी बढ़ोतरी देखी गई  है। डॉक्टर तमाम प्रयासों के माध्यम से लोगों की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। हालिया दिनों में संक्रमण के गंभीर रोगियों के लिए देश में रेमेडिसविर और फेवीफ्लू जैसी दवाइयों की मांग तेजी से बढ़ी है। हालांकि दवाइयों की उपलब्धता इतनी कम है कि लोगों के लिए इसका मिल पाना भी कठिन हो रहा है।


इस बीच शनिवार को कोरोना संक्रमितों के लिए एक बेहद राहत वाली खबर आई है। ड्रग्स कंट्रोलर ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा बनाई कोरोना की एक दवा को आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। परीक्षणों में विशेषज्ञों को इस दवा के प्रयोग के सफल परिणाम देखने को मिले हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


DGCI has giveen approval for this anti-Covid drug in india
2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) दवा के आपात इस्तेमाल को मंजूरी - फोटो : Pixabay

देश में रेमेडिसविर और फेवीफ्लू जैसी दवाइयों की भारी किल्लत के बीच डीआरडीओ द्वारा तैयार की गई इस दवा को विशेषज्ञ वरदान के रूप में देख रहे हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज (इनमास) और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, हैदराबाद ने मिलकर 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) नामक इस कोरोना-रोधी दवा को तैयार किया है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीजीसीआई) ने इस दवा के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है।

DGCI has giveen approval for this anti-Covid drug in india
कोरोना संक्रमितों में काफी फायदेमंद मानी जा रही है दवा - फोटो : iStock

परीक्षणों में दिखे बेहतर परिणाम
दवा के तीसरे चरण के परीक्षणों में वैज्ञानिकों ने पाया कि इसका इस्तेमाल अस्पताल में भर्ती मरीजों की सेहत में तेजी से सुधार करने में काफी कारगर हो सकता है। इसके अलावा यह गंभीर मरीजों की मेडिकल ऑक्सीजन पर निर्भरता को भी कम करने में भी सहायक है। महामारी के खिलाफ तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर डीआरडीओ ने अप्रैल 2020 में इस दवा को विकसित करने की पहल शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
DGCI has giveen approval for this anti-Covid drug in india
दवा को विशेषज्ञों ने पाया काफी असरदार - फोटो : Pixabay

वायरस को बढ़ने से रोकती है दवा
इनमास ने हैदराबाद स्थित सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) की मदद से यह प्रयोग शुरू किया था। विशेषज्ञों ने पाया कि यह दवा सार्स-सीओवी-2 वायरस के खिलाफ प्रभावी ढंग से काम करने के साथ वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकने में काफी मददगार साबित हो सकती है। 

विज्ञापन
DGCI has giveen approval for this anti-Covid drug in india
फेज 3 के ट्रायल में दिखे बेहतर परिणाम - फोटो : Pixabay

सफल रहे हैं सभी चरण के परीक्षण
मई से लेकर अक्टूबर 2020 के बीच दवा के दूसरे चरण के परीक्षणों में वैज्ञानिकों ने इसे कोविड-19 रोगियों के लिए सुरक्षित पाया था। इतना ही नहीं मरीजों की रिकवरी में भी इसके प्रभावी परिणाम देखने को मिले थे। दवा के पहले और दूसरे चरण के सफल परीक्षणों के आधार पर डीसीजीआई ने नवंबर 2020 में इसके तीसरे चरण के नैदानिक परीक्षणों की मंजूरी दी थी। देश के 27 अस्पतालों में 220 रोगियों पर दिसंबर 2020 से लेकर मार्च 2021 के बीच दवा के तीसरे चरण के परीक्षणों को संपन्न किया गया। विशेषज्ञों को दवा के इस्तेमाल के सफलतम परिणाम देखने को मिले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed