फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dengue Update: दिल्ली में डेंगू के 'खतरनाक स्ट्रेन' को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे होते हैं इसके लक्षण

Sat, 29 Jul 2023 05:58 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Jul 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
denv-2 in delhi cases update, severe dengue symptoms and prevention
डेंगू के मरीजों के बढ़े मामले - फोटो : iStock

राजधानी दिल्ली इन दिनों दो प्रकार की बीमारियों की चपेट में है। पहला- आई फ्लू का संक्रमण और दूसरा धीमी गति से ही सही लेकर डेंगू के बढ़ते मामले। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इन दोनों ही बीमारियों के लिए पिछले दिनों हुई तेज बारिश और इसके कारण जलजमाव की समस्या एक कारण हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को इन बीमारियों से बचाव के लिए उपाय करते रहने की आवश्यकता है।



डॉक्टर कहते हैं, दिल्ली के अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की संख्या में पिछले महीने की तुलना में इजाफा देखा जा रहा है। हालांकि इस बार गंभीर विषय यह है कि कई लोगों में जांच के दौरान डेंगू के खतरनाक स्ट्रेन DENV-2 का पता चला है।

अध्ययकर्ता बताते हैं, डेंगू का ये स्ट्रेन कई प्रकार से हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, इसके कारण रक्तस्रावी बुखार होने का खतरा अधिक हो सकता है। आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

denv-2 in delhi cases update, severe dengue symptoms and prevention
टाइप-2 डेंगू के मामले - फोटो : istock

दिल्ली में डेंगू के खतरनाक स्ट्रेन का पता चला

राजधानी दिल्ली में डेंगू की समस्या को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बैठक की और राज्य में स्थिति का जायजा लिया। दिल्ली सरकार ने कहा कि जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 20 डेंगू सैंपल में से 19 में DENV-2 का पता चला है। ये गंभीर रोग कारक हो सकती है, जिसको लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। 

गौरतलब है कि डेंगू वायरस के चार सीरोटाइप होते हैं, DENV-2, DENV-3 और DENV-4। इसमें DENV-2 गंभीर माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इससे मृत्यु दर तो ज्यादा नहीं है, लेकिन दूसरी बार होने पर ये अक्सर जानलेवा हो सकता है।

denv-2 in delhi cases update, severe dengue symptoms and prevention
टाइप-2 डेंगू का बढ़ा खतरा - फोटो : istock

DENV-2 डेंगू के बारे में जानिए

DENV-2 डेंगू के विभिन्न प्रकारों में से सबसे गंभीर माना जाता है। बुखार के अलावा यह सामान्य डेंगू संक्रमण के दो या अधिक लक्षण पैदा कर सकता है। DENV-2 के लक्षणों के बारे में बात करते हुए डॉक्टर बताते हैं, इस प्रकार के डेंगू रोगी को सामान्य रूप से तेज बुखार, उल्टी, जोड़ों में दर्द हो सकता है और यदि उचित देखभाल नहीं की जाती है तो इससे गंभीर जटिलताएं उत्पन्न होने का जोखिम भी काफी अधिक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
denv-2 in delhi cases update, severe dengue symptoms and prevention
डेंगू के गंभीर रोग के लक्षण - फोटो : iStock

गंभीर रोग विकसित होने का खतरा

डॉक्टर बताते हैं, बहुत से लोगों को डेंगू संक्रमण के कोई भी संकेत या लक्षणों का अनुभव नहीं होता है। टाइप-2 डेंगू के कारण कुछ लोगों में तेज बुखार (104 एफ) के साथ-साथ सिरदर्द, मतली, उल्टी, आंखों के पीछे दर्द, ग्रंथियों में सूजन, दाने के साथ-साथ मांसपेशियों, हड्डियों या जोड़ों में दर्द हो सकता है।

गंभीर रूप से डेंगू की स्थिति में शौच या उल्टी के साथ खून आने की समस्या हो सकती है। कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में डेंगू के गंभीर रोग के विकसित होने का खतरा अधिक होता है।

विज्ञापन
denv-2 in delhi cases update, severe dengue symptoms and prevention
मच्छरों से करें बचाव - फोटो : Pixabay

मच्छरों के काटने से बचें

डॉक्टर कहते हैं, कुछ क्षेत्रों में बाढ़ के कारण डेंगू और मलेरिया के मामलों में वृद्धि हुई है। आने वाले महीनों में इसके बढ़ने का खतरा अधिक हो सकता है। सभी लोगों को लगातार मच्छरों के काटने से बचाव के तरीकों का पालन करते रहना चाहिए। डेंगू के साथ इन दिनों मलेरिया के रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है।  मच्छरों के काटने से बचने के तरीकों का पालन करने से मच्छरजनित कई रोगों से बचाव किया जा सकता है। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed