फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञों की चेतावनी: ऐसी आदतें बढ़ा देती हैं डेमेंशिया का खतरा, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं यह गलतियां?

Sat, 05 Mar 2022 03:36 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 05 Mar 2022 03:36 PM IST
विज्ञापन
dementia risk factors and prevention, all you need to know
बढ़ता जा रहा है डेमेंशिया का खतरा - फोटो : iStock

संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए शरीर और मन दोनों का ख्याल रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। आमतौर पर हम तमाम तरह के उपाय करके शरीर को स्वस्थ रखने के तो उपाय करते रहते हैं, हालांकि इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर दिया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्वस्थ शरीर के लिए मन का स्वस्थ होना बहुत आवश्यक होता है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों, विशेषकर कोरोना के दौर में लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर देखने को मिल रहा है। चिंता, अवसाद और एकाग्रता में कमी जैसी समस्याएं पहले की तुलना में काफी आम हो गई हैं।



मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो डेमेंशिया भी एक ऐसी ही गंभीर समस्या है जिसके मामले पिछले एक दशक में काफी बढ़े हुए देखे जा रहे हैं। डेमेंशिया, संज्ञानात्मक कार्यप्रणाली को होने वाली क्षति से संबंधित समस्या है जिसमें व्यक्ति को सोचने, चीजों को याद रखने और तर्क करने में कठिनाई महसूस होती रह सकती है। डेमेंशिया से पीड़ित लोग अपनी भावनाओं को नियंत्रित नहीं कर पाते हैं और उनके व्यक्तित्व में बदलाव आ सकता है। हमारी जीवनशैली की कई आदतें इस तरह के मानसिक स्वास्थ्य के खतरे को बढ़ा सकती हैं। आइए ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जानते हैं। 

dementia risk factors and prevention, all you need to know
डेमेंशिया के जोखिम कारकों को जानिए - फोटो : Pixabay

आहार में पौष्टकता की कमी
यदि आपका आहार स्वस्थ और पौष्टिक नहीं है तो कई तरह की शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है, डेमेंशिया भी उनमें से एक है। न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों को दूर रखने के लिए स्वस्थ आहार के सेवन की सलाह दी जाती है। कई अध्ययनों ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि पौष्टिक और संतुलित आहार का सेवन मनोभ्रंश का खतरा कम कर सकता है। आहार में ओमेगा-3, प्रोटीन और खनिजों  की कमी इस तरह के जोखिम को बढ़ा सकती है।

dementia risk factors and prevention, all you need to know
दैनिक आदतों का मानसिक स्वास्थ्य पर असर - फोटो : Pixabay

लोगों से अलग-थलग रहने की आदत
लोगों से दूरी बनाकर रखने की आपकी आदत मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं को  बढ़ावा दे सकती है। कोरोना के इस दौर में आइसोलेशन जैसी गतिविधियों का लोगों के मानसिक सेहत पर नकारात्मक असर देखा जा रहा है। सामाजिकता, आपको मस्तिष्क रूप से स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होती है। दोस्तों के साथ घूमने, बातें करने, लोगों से मिलने और अपने बातें शेयर करने से डेमेंशिया जैसी कई गंभीर मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dementia risk factors and prevention, all you need to know
बहुत नुकसानदायक है धूम्रपान की आदत - फोटो : Pixabay

धूम्रपान की आदत है नुकसानदायक
धूम्रपान की आदत न सिर्फ आपके फेफड़ों के लिए खतरनाक है साथ ही इसका मानसिक स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर देखा जा सकता है। साल 2019 लैंसेट में प्रकाशित अध्ययन में धूम्रपान को डेमेंशिया के प्रमुख कारणों में से एक बताया गया है। 37 अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि धूम्रपान न करने वालों की तुलना में, धूम्रपान करने वालों में मनोभ्रंश विकसित होने की आशंका 30 फीसदी और अल्जाइमर रोग विकसित होने की आशंका 40 फीसदी अधिक होती है। 

विज्ञापन
dementia risk factors and prevention, all you need to know
मानसिक स्वास्थ्य का रखें ख्याल - फोटो : Pixabay

व्यायाम न करने की आदत है नुकसानदायक
शारीरिक निष्क्रियता या व्यायाम न करने की आदत भी आपमें डेमेंशिया के जोखिम को बढ़ा सकती है। 11 अध्ययनों के परिणाम के आधार पर वैज्ञानिकों ने बताया कि नियमित व्यायाम से डेमेंशिया के विकास के जोखिम को लगभग 30 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। व्यायाम की आदत अल्जाइमर रोग के जोखिम को भी 45 प्रतिशत तक कम कर सकती है। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed