फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omicron Symptoms: वैक्सीनेटेड और बिना वैक्सीनेशन वाले, दोनों में सामान्य हैं ऐसे लक्षण, न करें अनदेखा करने की भूल

Sat, 05 Mar 2022 02:23 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 05 Mar 2022 02:23 PM IST
विज्ञापन
most common omicron symptoms in vaccinated, how to know about covid 19 infection
कोरोना के लक्षणों के बारे में जानिए - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में जारी कोरोना महामारी को दो साल से अधिक का समय बीत गया है, हालांकि यह कब तक जारी रहेगी, इस बारे में अब भी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। भले ही ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण की रफ्तार थम गई है, फिर भी विशेषज्ञ सभी लोगों को अलर्ट रहने की सलाह देते हैं। कई रिपोर्ट्स में ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट बीए.2 का जिक्र किया जा रहा है, जिसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन भी चिंता जता चुका है। अध्ययनों में कहा जा रहा है कि कोरोना संक्रमण से बचे रहने का दो ही सबसे बेहतर उपाय है-

  • कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर
  • वैक्सीनेशन।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैक्सीन आपको संक्रमण से बचाने की गारंटी तो नहीं है, पर जिन लोगों को दोनों डोज लग चुकी है उनमें गंभीर संक्रमण और उसके कारण होने वाली मौत का खतरा जरूर कम होता है। यही कारण है कि सभी लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन की दोनों खुराक ले लेनी चाहिए। अगर आपका वैक्सीनेशन हो चुका है तो भी लगातार बचाव के उपायों को प्रयोग में लाते रहना चाहिए, क्योंकि कोरोना के कुछ वैरिएंट्स वैक्सीन से बनी प्रतिरक्षा को चकमा देने में भी सफल हो रहे हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि वैक्सीनेशन करा चुके लोगों में कोरोना के किस तरह के लक्षण हो सकते हैं?

most common omicron symptoms in vaccinated, how to know about covid 19 infection
कोरोना में बहती नाक की समस्या - फोटो : Istock

नाक बहना और गले में खराश
नाक बहना और गले में खराश, कोरोना के सबसे सामान्य लक्षणों में से एक हैं जो टीके लगवा चुके और बिना टीकाकरण वाले, दोनों तरह के लोगों में देखे जा रहे हैं। जोई कोविड एप स्टडी के मुताबिक कोरोनोवायरस संक्रमण के कारण नाक बहने की संभावना अधिक होती है। इसके अलावा चूंकि यह वायरस श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है ऐसे में इसके कारण गले में खराश होने की भी दिक्कत होती है। ओमिक्रॉन से संक्रमण के दौरान लोगों को गले में खरोंच जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है। 

most common omicron symptoms in vaccinated, how to know about covid 19 infection
संक्रमितों को सूखी खांसी की दिक्कत - फोटो : iStock

लगातार खांसी आने की दिक्कत
जैसा कि बताया गया कि कोरोना वायरस श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है ऐसे में संक्रमण के दौरान सूखी और लगातार खांसी आने की दिक्कत हो सकती है। खांसी के साथ कुछ लोगों को बलगम भी आ सकती है, हालांकि सूखी खांसी को ज्यादा सामान्य माना जाता है। लगातार खांसी आते रहने के कारण गले में दर्द भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
most common omicron symptoms in vaccinated, how to know about covid 19 infection
संक्रमण में दर्द की समस्या - फोटो : iStock

मांसपेशियों में दर्द
जोई कोविड एप स्टडी के अनुसार ओमिक्रॉन संक्रमण के दौरान शरीर में दर्द की समस्या को भी सामान्य माना जाता है। वैक्सीनेशन करा चुके लोगों में भी यह लक्षण देखे जा रहे हैं। कोविड-19 से बीमार तीन लोगों में से एक को असामान्य रूप से मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। वयस्कों में इस तरह के दर्द को सामान्य माना जाता है। दो फीसदी संक्रमित सिर्फ ऐसे भी पाए गए जिन्होंने संक्रमण के लक्षण के रूप में सिर्फ मांसपेशियों में दर्द की सूचना दी।

विज्ञापन
most common omicron symptoms in vaccinated, how to know about covid 19 infection
संक्रमण के कारण हो सकती है थकान - फोटो : iStock

सिरदर्द और थकान
वैक्सीनेटेड और जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है, दोनों में ही सिरदर्द और थकान की समस्या को सामान्य पाया गया है। यह दोनों समस्याएं लॉन्ग कोविड में भी देखी जा रही है। ओमिक्रॉन संक्रमण के दौरान भी लोगों को गंभीर  सिरदर्द का अनुभव हुआ है। चूंकि संक्रमण से मुकाबले के दौरान शरीर में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है, ऐसे में थकान की भी समस्या देखी जा सकती है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed