फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Temperature: 50 से भी ऊपर जा रहा है तापमान, विशेषज्ञों से समझिए शरीर के लिए ये कितना खतरनाक?

Thu, 30 May 2024 07:18 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 30 May 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
Delhi sees highest temperature ever know How does high temperature affect our health
तापमान - फोटो : amarujala

राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित देश के अधिकतर राज्य इन दिनों भीषण गर्मी-लू की चपेट में हैं। पिछले कुछ हफ्तों से राजधानी में तापमान 42-48 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। बुधवार को गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में बुधवार को अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह राष्ट्रीय राजधानी में अब तक दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान है। इस स्तर की गर्मी को स्वास्थ्य विशेषज्ञ गंभीर समस्याकारक मानते हैं। अध्ययनकर्ता कहते हैं, इंसानी सेहत के लिए 45 डिग्री से अधिक का तापमान गंभीर समस्याकारक है। इसका 50 से ऊपर जाना जानलेवा दुष्प्रभावों वाला भी हो सकता है।



क्या वास्तव में पारा 50 को पार कर गया है? इस बारे में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक डॉ एम महापात्रा ने कहा, मौसम विभाग मुंगेशपुर के स्वचालित मौसम स्टेशन में लगे तापमान सेंसर की जांच कर रहा है, ताकि ये पता किया जा सके कि सेंसर सही से काम कर रहा है या नहीं?



राजस्थान के कई हिस्सों में पारा 50 डिग्री और उससे अधिक रिपोर्ट किया जा रहा है। सेहत के नजरिए से देखें तो स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस स्तर के तापमान को जानलेवा दुष्प्रभावों वाला बताते हैं। आइए जानते हैं कि 50 डिग्री से अधिक तापमान के शरीर पर किस तरह के दुष्प्रभाव हो सकते हैं? क्या इंसानी शरीर 50 से अधिक तापमान को सहन कर सकता है?

Delhi sees highest temperature ever know How does high temperature affect our health
तेजी से बढ़ता जा रहा है तापमान - फोटो : istock

बढ़ता तापमान हो सकता है गंभीर समस्याकारक

भारत सहित दुनिया के कई देश पिछले एक दशक से तापमान में लगातार हो रही वृद्धि का सामना कर रहे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में पिछले कुछ वर्षों में बढ़ते तापमान ने सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरे में डाल दिया है। कई शहरों में हीट स्ट्रोक और गर्मी के कारण होने वाली बीमारियां मृत्यु दर में नाटकीय वृद्धि का कारण बनी हैं। भारत में भी इसके कारण न्यूरोलॉजिकल और कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों सहित मृत्यु के मामले भी बढ़ते देखे जा रहे हैं। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, 50 से अधिक तापमान में कुछ समय बिताना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Delhi sees highest temperature ever know How does high temperature affect our health
हीटवेव के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : istock

तापमान में क्यों हो रही है इस स्तर की बढ़ोतरी?

अमर उजाला से बातचीत में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू( में असिस्टेंट प्रोफेसर (पर्यावरण विभाग) डॉ कृपाराम बताते हैं,  बढ़ता तापमान अत्यंत गंभीर विषय है, पर दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि हम इसकी गंभीरता को समझ नहीं रहे हैं। जलवायु परिवर्तन को सिर्फ तापमान बढ़ने तक ही सीमित नहीं करना चाहिए, इसका वाटर बॉडीज पर भी गंभीर असर होता है जो तापमान बढ़ने के बाद प्रक्रिया स्वरूप ग्रीन हाउस गैस को बढ़ाने का कारक हैं। अलबिडो के स्तर में हो रहा बदलाव भी बड़ी चिंता का कारण है। अलबिडो, सोलर रेडिएशन का मापक है, जिसके आधार पर धरती पर सूर्य की ताप आने के बाद यह वातावरण में कितना रिफ्लेक्ट हो रहा है, उसे मापा जाता है। 

डॉ कृपाराम कहते हैं, कार्बन उत्सर्जन रोकथाम वैश्विक स्तर का विषय है। पेड़ों की कटाई, कंक्रीट का बढ़ना तापमान को बढ़ाता जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi sees highest temperature ever know How does high temperature affect our health
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : istock

सेहत के लिए हो सकती हैं गंभीर समस्याएं

सेहत पर उच्च तापमान के क्या दुष्प्रभाव हो सकते हैं, इस बारे में जानने के लिए शोधकर्ताओं ने 23 से 58 वर्ष की आयु के स्वस्थ स्वयंसेवकों पर अध्ययन किया। प्रत्येक प्रतिभागी को रोजाना एक घंटे के लिए पांच तापमान स्थितियों (28 डिग्री सेल्सियस से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच अलग-अलग) में रखा गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन प्रतिभागियों का संपर्क 40 डिग्री से अधिक तापमान में अधिक रहा उनमें रक्तचाप, पसीना आने की दर, हृदय गति, सांस लेने की दर में परिवर्तन देखा गया। 50 डिग्री से अधिक के तापमान में हृदय गति में 64 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई। 

दिल्ली स्थित एक अस्पताल में कंसल्टेंट और इंटरनल मेडिसिन के डॉ प्रखर अवस्थी कहते हैं, बढ़ता तापमान सभी के लिए घातक है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर होता है। 

विज्ञापन
Delhi sees highest temperature ever know How does high temperature affect our health
हृदय स्वास्थ्य की समस्याएं - फोटो : istock

स्ट्रोक-हार्ट अटैक के बढ़ सकते हैं मामले

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, तेज गर्मी के संपर्क में रहने से हृदय गति और ब्लड प्रेशर पर सबसे ज्यादा असर देखा जाता है। ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक होने के कारण दिल का दौरा और हृदय संबंधी अन्य समस्याओं के साथ स्ट्रोक का जोखिम बढ़ सकता है। शोध से पता चलता है कि 50 से अधिक तापमान में हृदय संबंधी बीमारियों (दिल या रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करने वाली स्थितियां) से होने वाली मौतों की संख्या दो से तीन गुनी हो सकती है।

डॉ प्रखर बताते हैं, अधिक तापमान के दुष्प्रभाव सिर्फ लू लगने तक ही सीमित नहीं हैं। उच्च तापमान और उच्च आर्द्रता में धड़कन तेज हो जाती है। इस तरह के जोखिम सभी उम्र के लोगों की सेहत पर  हो सकते हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed