फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi AQI: इनडोर-आउटडोर दोनों तरह के प्रदूषण सेहत के लिए हानिकारक, बचाव के लिए जानिए महत्वपूर्ण टिप्स

Fri, 17 Nov 2023 01:54 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 17 Nov 2023 01:54 PM IST
विज्ञापन
delhi poor aqi and its side effects on health know Indoor and outdoor safety measures
वायु प्रदूषण से करें बचाव - फोटो : iStock

देश के ज्यादातर हिस्से इन दिनों घने धुंध और वायु प्रदूषण की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली से लेकर हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश तक प्रदूषण का असर देखा जा रहा है। दीपावली के बाद पटाखों के कारण वातावरण में बढ़े प्रदूषण के साथ कृषि क्षेत्रों में पराली जलाने के कारण इस तरह की परिस्थितियां हर साल देखी जाती रही हैं। आलम ये है कि लोगों के लिए बाहर सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है, प्रदूषण के कारण आंखों में जलन और चुभन की समस्या भी बढ़ रही है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हवा की खराब होती गुणवत्ता संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए गंभीर दुष्प्रभावों वाली हो सकती है। इससे सांस से लेकर हृदय रोग और दीर्घकालिक तौर पर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का भी जोखिम रहता है।

सभी लोगों को इस दौरान सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, इसके लिए लाइफस्टाइल और आहार पर बदलाव जरूरी हैं।

delhi poor aqi and its side effects on health know Indoor and outdoor safety measures
प्रदूषण के कारण सेहत को होने वाले नुकसान - फोटो : istock

सीवियर कैटेगरी में बनी हुई है एयर क्वालिटी

शुक्रवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 और इससे अधिक दर्ज किया गया। ज्यादातर हिस्से इस समय 'सीवियर' कैटेगरी की हवा गुणवत्ता की चपेट में हैं। डॉक्टर कहते हैं, इस तरह के वातावरण में सेहत को ठीक रखने के लिए जरूरी है कि हम सभी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करें, जिससे दूषित हवा के दुष्प्रभावों को कम किया जा सके।

इनडोर और आउटडोर दोनों प्रदूषण का संपर्क आपके लिए नुकसानदायक है, इससे सुरक्षित रहने के लिए उपाय करते रहना चाहिए।

delhi poor aqi and its side effects on health know Indoor and outdoor safety measures
वायु प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम - फोटो : istock

आउटडोर प्रदूषण से बचाव के तरीके

आउटडोर प्रदूषण, यानी घर से बाहर दूषित हवा के संपर्क से बचाव के लिए प्रदूषकों को फिल्टर करने के लिए डिजाइन किए गए मास्क का उपयोग करें, एन95 मास्क इसमें काफी मददगार हो सकते हैं। आप सामान्य कपड़े से बने मास्क का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा सुबह के वॉक के लिए न जाएं, घर पर ही अभ्यास करें।

श्वसन पथ के साथ आंखों को भी प्रदूषित हवा से बचाकर रखना जरूरी है, इसके लिए बाहर जाते समय चश्मे का प्रयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi poor aqi and its side effects on health know Indoor and outdoor safety measures
इनडोर प्रदूषण का खतरा - फोटो : iStock

इनडोर प्रदूषण का जोखिम

अध्ययनों से पता चलता है कि बाहरी प्रदूषण की ही तरह से इनडोर प्रदूषण भी सेहत के लिए हानिकारक है। इससे बचाव और इनडोर प्रदूषण के स्तर को कम करने एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि आपको अस्थमा या सांस की समस्या है तो ये और भी आवश्यक हो जाता है। इसके अलावा कमरे में वेंटिलेशन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

इनडोर प्रदूषकों को कम करने के लिए और हवा के संचार को बनाए रखने के लिए ये उपाय बहुत आवश्यक हैं।

विज्ञापन
delhi poor aqi and its side effects on health know Indoor and outdoor safety measures
हाइड्रेशन का रखें ध्यान - फोटो : istock

सेहत का रखें ध्यान

प्रदूषण के खतरे से सेहत को सुरक्षित रखने के लिए नियमित व्यायाम जरूरी है। समग्र श्वसन स्वास्थ्य और फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए नियमित योग-व्यायाम से आपको विशेष लाभ मिल सकता है। इसके साथ स्वस्थ आहार जो एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिजों से भरपूर हों, उनका सेवन करके आप सेहत को ठीक रख सकते हैं।

आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण बात इस तरह के प्रदूषित वातावरण में सेहत को ठीक रखने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है, रोजाना कम से कम 3-4 लीटर पानी पीने का लक्ष्य रखें। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed