फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: क्या आपको भी ऑफिस में दिन के समय आती है नींद? इन आसान से उपायों से पा सकते हैं लाभ

Mon, 11 Apr 2022 04:08 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 11 Apr 2022 04:08 PM IST
विज्ञापन
day time nap is good or bad, know how to prevent sleep in office time
ऑफिस में नींद से छुटकारा पाने के उपाय - फोटो : Pixabay

क्या आपको भी अक्सर ऑफिस में काम करते-करते नींद आने लगती है? आंखें बिल्कुल बंद सी होने लगती हैं और सोने की तीव्र इच्छा होती है? सामान्यतौर पर रात में नींद पूरी न कर पाने वाले लोगों में इस तरह की समस्या अधिक देखने को मिलती है। इसके अलावा कुछ और भी अंतर्निहित स्थितियां होती हैं जिसके कारण आपको काम करते समय बहुत तेज नींद का अनुभव हो सकता है। वास्तव में यह स्थिति काफी असहज कर देने वाली होती है, ऐसे में आपको कुछ ऐसे त्वरित उपायों की जरूरत होती है जो पल भर में इस तरह की सुस्ती और नींद को गायब करके आपको तुरंत रिफ्रेश महसूस कराने में मदद कर सकें।



ऑफिस में झपकी आने की आदत आपकी नौकरी को खतरे में डाल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो कुछ लोगों में स्लीप एपनिया जैसी समस्या के कारण इस तरह की दिक्कत हो सकती है, जिसके बारे में डॉक्टरी सलाह लेना आवश्यक हो जाता है। वहीं कुछ सामान्य से उपाय आपको दिन की झपकी को रोकने और रिफ्रेश कराने में मदद कर सकते हैं। काम के समय, दिन की नींद को रोकने के ये तरीके आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकते हैं।

day time nap is good or bad, know how to prevent sleep in office time
नींद भगाने के लिए पिएं कॉफी - फोटो : Pixabay

कॉफी की चुस्की
काम के समय आने वाली नींद को तुरंत दूर भगाने के लिए कॉफी सबसे प्रचलित और आसान तरीकों में से एक है। कैफीन का एक शॉट आपको आवश्यक ऊर्जा प्रदान करने के साथ नींद को दूर भगाने में मदद कर सकती है। कैफीन एक उत्तेजक के रूप में काम करती है, जिसका अर्थ है कि यह मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र में गतिविधि को बढ़ाता है। नींद का एहसास होते ही कॉफी की चुस्की लेने से लाभ मिलेगा।

day time nap is good or bad, know how to prevent sleep in office time
ऑफिस में नींद आने के कारण - फोटो : pixabay

आसपास घूम लें
बहुत देर तक एक ही स्थान पर बैठने से भी दिन में नींद आने लगती है। समय-समय पर अपने वर्क स्टेशन से उठकर घूमने-फिरने से रक्त का संचार भी बेहतर बना रहता है साथ ही अनावश्यक नींद की समस्या से भी राहत दिलाने में यह कारगर है। यह छोटी सी आदत अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने में भी मदद करती है। बहुत देर तक एक ही जगह पर बैठने से शारीरिक निष्क्रियता का भी जोखिम होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
day time nap is good or bad, know how to prevent sleep in office time
संगीत सुनने से नींद से पा सकते हैं छुटकारा - फोटो : istock

संगीत सुनने से मिलेगा लाभ
नींद के समय मस्तिष्क की तंत्रिकाएं आराम की स्थिति में आ जाती हैं, ऐसे में संगीत सुनने से इन्हें सक्रिय करने और नींद को भगाने में मदद मिल सकती है। ईयरबड्स के माध्यम से संगीत सुनने से न तो आपके आसपास के लोग परेशान होंगे साथ ही आपको नींद से छुटकारा भी मिलेगा। संगीत जितना अधिक उत्साहित होगा, उतना ही बेहतर होगा।

विज्ञापन
day time nap is good or bad, know how to prevent sleep in office time
हल्का लंच करें - फोटो : istock

लंच का रखें विशेष ध्यान
दोपहर के समय भारी लंच करने को दिन में नींद आने का प्रमुख कारण माना जाता है। यदि आप दिन में बार-बार नींद आने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो लंच हमेशा हल्का रखें। मीठे स्नैक्स, सोडा, या कार्बोहाइड्रेट जैसे सफेद ब्रेड और व्हाइट पास्ता आदि का सेवन न करें। अपनी ऊर्जा को बनाए रखने के लिए दोपहर का भोजन हल्का करें। लंच में फलों को शामिल करें, ये आपको ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करेंगे।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed