फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ टिप्स: याददाश्त और दिल की सेहत के लिए न्यूट्रिशन का पूरा पैकेज है ये मेवा, क्या आप करते हैं सेवन?

Thu, 24 Sep 2026 12:25 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Sep 2026 12:25 PM IST
सार

अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर नट्स है, जिसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-ई, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। संतुलित मात्रा में इसका सेवन हृदय और मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हो सकता है। इसके पोषक तत्व हड्डियों और शरीर में सूजन से जुड़ी प्रक्रियाओं के लिए भी लाभकारी हो सकते हैं।

विज्ञापन
Daily Walnut Benefits From Better Heart Health to Stronger Bones
हार्ट और ब्रेन की सेहत - फोटो : Freepik.com

नट्स और सीड्स को संतुलित आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इनमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनकी शरीर को नियमित रूप से जरूरत होती है। अखरोट भी ऐसा ही फायदेमंद मेवा है। अध्ययनों में पाया गया है कि रात में भिगोकर अखरोट  खाने से इसके पोषक तत्वों का लाभ बेहतर तरीके से मिल सकता है।



अखरोट में स्वस्थ वसा, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-ई और कई जरूरी खनिज पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें ऐसे यौगिक भी मौजूद होते हैं जिनमें सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रे को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। इसी वजह से इसे हृदय, मस्तिष्क, हड्डियों और शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी नट्स में माना जाता है।

आहार विशेषज्ञ भी संतुलित मात्रा में अखरोट को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं रोजाना अखरोट खाने से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं।

Daily Walnut Benefits From Better Heart Health to Stronger Bones
हृदय रोगों से कैसे बचें? - फोटो : adobe stock photos

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

अखरोट को हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी नट्स में से एक माना जाता है। इसमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड यानी पौधों से मिलने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह एक प्रकार का हेल्दी फैट है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। नियमित रूप से अखरोट खाने से खून में वसा के स्तर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।
 

  • कुछ अध्ययनों में अखरोट के सेवन को बैड कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग के जोखिमों को कम करने वाला पाया गया है।
  •  इसमें मौजूद पोषक तत्व रक्त वाहिकाओं के सामान्य कामकाज के लिए भी उपयोगी माने जाते हैं।
  • डॉक्टर की सलाह पर दवाओं और लाइफस्टाइल में सुधार के साथ अखरोट और हेल्दी खान-पान की आदत दिल की सेहत को ठीक रखने में मददगार हो सकता है।
     
Daily Walnut Benefits From Better Heart Health to Stronger Bones
ब्रेन के फायदे - फोटो : Adobe Stock

ब्रेन हेल्थ के लिए इसके लाभ

अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट यौगिक मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी माने जाते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड मस्तिष्क की संरचना और सामान्य कार्यप्रणाली में भूमिका निभाता है। वहीं, एंटीऑक्सीडेंट शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं।
 

  • इसी वजह से अखरोट को दिमाग के लिए उपयोगी नट्स में से एक माना जाता रहा है। नियमित रूप से और संतुलित मात्रा में इसका सेवन संज्ञानात्मक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए भी इसे पौष्टिक आहार का हिस्सा बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Daily Walnut Benefits From Better Heart Health to Stronger Bones
आर्थराइटिस की समस्या से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

हड्डियों और जोड़ों के लिए उपयोगी

अखरोट में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कुछ मात्रा में कैल्शियम जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो हड्डियों के सामान्य स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। मैग्नीशियम और फॉस्फोरस हड्डियों की संरचना और शरीर में खनिजों के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए संतुलित आहार में अखरोट को शामिल करना हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हो सकता है।
 

  • अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य पौधों से मिलने वाले यौगिकों में सूजन से जुड़ी प्रक्रियाओं पर प्रभाव डालने वाले गुण भी पाए गए हैं। इसी कारण जोड़ों और सूजन से जुड़ी समस्याओं के मामले में भी अखरोट को लाभकारी पाया गया है।





--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed