फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट में हो जाएं कीड़े या हो कब्ज तो रोजाना खाएं ये फल, सिरदर्द और नींद न आने की समस्या भी होगी दूर

Thu, 05 Nov 2020 12:48 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 05 Nov 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
daily one apple keeps the doctor away: Health benefits of Apple home remedies for Constipation, Stomach Problem, Headache,
पेट में कीड़े (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

ये कहावत तो आपने भी जरूर सुनी होगी, ‘एन एप्पल ए डे, कीप्स द डॉक्टर अवे’। यानी हर दिन एक सेब खाने से आप डॉक्टर के चक्कर से यानी कई सारी बीमारियों से दूर रहते हैं। कैल्शियम, फाइबर समेत कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर सेब का सेवन करने से आप सेहतमंद रहते हैं। इसके साथ ही यह आपकी पाचन क्रिया को भी दुरुस्त बनाए रखता है। पाचन क्रिया के दुरुस्त रहने का मतलब है कि आपका शरीर कई तरह की बीमारियों से बचा रहेगा और आप खुद को तरोताजा और स्वस्थ महसूस करेंगे। सेब का नियमित सेवन करने से आपकी प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। तो आइए बात करते हैं सेब खाने के फायदों के बारे में: 

daily one apple keeps the doctor away: Health benefits of Apple home remedies for Constipation, Stomach Problem, Headache,
सेब - फोटो : Pixabay

सेब खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है। पेट में कीड़े हो गए हों तो पीड़ित को हर दिन दो मीठे सेब दें। उसे प्रतिदिन एक गिलास ताजा सेब का रस भी दे सकते हैं। इससे पेट के कीड़े मर जाते हैं और शौच के रास्ते निकल जाते हैं।

daily one apple keeps the doctor away: Health benefits of Apple home remedies for Constipation, Stomach Problem, Headache,
सिरदर्द से परेशान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

सेब के कुछ प्रयोगों से कई रोगों को दूर भगाया जा सकता है। जिन लोगों को सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, बेहोशी या फिर भूलने की शिकायत हो उन्हें भोजन से पहले दो ताजा मीठे सेब का सेवन करना चाहिए। ऐसे रोगी को साधारण चाय या कॉफी का त्याग कर केवल सेब की चाय पीनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
daily one apple keeps the doctor away: Health benefits of Apple home remedies for Constipation, Stomach Problem, Headache,
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जिन लोगों का दिल कमजोर हो या फिर दिल की धड़कन कम या ज्यादा हो जाती हो, उन्हें तो चांदी का वर्क लगाकर सेब के मुरब्बे का सेवन करना चाहिए। सेब में पाया जाने वाला फाइबर मोटापे को कम करने में भी सहायक होता है, जिससे व्यक्ति अन्य रोगों की चपेट में आने से भी बचता है। 

विज्ञापन
daily one apple keeps the doctor away: Health benefits of Apple home remedies for Constipation, Stomach Problem, Headache,
देर रात तक नींद नहीं आती (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

अनिद्रा के उपचार में भी सेब बहुत उपयोगी है। देर रात तक नींद नहीं आती हो या फिर आधी रात नींद खुलने पर दोबारा नींद नहीं आती हो तो ऐसे में सोने से पहले सेब का एक मुरब्बा खाएं और ऊपर से गुनगुना दूध पी लें। नींद अच्छी आएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed