पेट में गैस बनना बहुत सामान्य बात है। यह समस्या किसी भी व्यक्ति को कभी भी हो सकती है लेकिन इसके पीछे कारण बहुत सारे होते हैं। बदलते मौसम में जब ठंड जा रही होती है और गर्मी आ रही है तो कई बार हमारा खान-पान प्रभावित हो जाता है, जिस वजह से एसिडिटी कभी भी होने लगती है इसलिए बहुत जरूरी है कि दवा लेने की बजाय प्राकृतिक चीजों के सेवन से ही इस समस्या से जल्द से जल्द निजात पाई जाए क्योंकि कई सारे लोगों को एसिडिटी की दवा लेने से अन्य समस्याएं होने लगती है। अगली स्लाइड्स में पेट रोग विशेषज्ञ से जानिए कि ऐसी स्थिति में किन चीजों का सेवन आपको इस समस्या से बचा सकता है।
बदलते मौसम में बढ़ गई है पेट में गैस की समस्या तो इन चीजों करें सेवन, जल्द मिलेगी राहत
खीरा
बदलते मौसम में चिकित्सक सलाह देते हैं कि सुबह खीरा खाने से दिनभर पेट में ठंडक बनी रहती है। खीरे में पानी बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है जिससे कि शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और गैस और एसिडिटी के कारण पेट में जो एसिड बन रहा होता है, वह भी खीरे के सेवन से बनना बंद हो जाता है पर ध्यान रखिए खीरे का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए वरना उल्टी, घबराहट इत्यादि समस्याएं हो सकती है।
नारियल पानी
कई लोगों को गर्मी का मौसम आते ही चाय, कॉफी आदि सहन नहीं होते हैं, यह पेट में गैस आदि बनाने लगते हैं। ऐसे लोगों को फौरन इन चीजों का सेवन बंद करके नारियल पानी का सेवन शुरू कर देना चाहिए। प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर नारियल पानी पीने से शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले सारे टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं और मल त्यागने में भी किसी प्रकार की कोई समस्या महसूस नहीं होती है।
दूध-पानी
सुबह उठते ही ठंडे दूध में पानी मिलाकर पीने से भी पूरे दिन पेट ठीक रहता है, पेट में गैस नहीं बनती है। इसके साथ ही दूध के सेवन से आपकी हडि्डयां भी मजबूत रहती है। ठंडा दूध पीने से पेट का तापमान सामान्य रहता है और पेट खाली भी नहीं रहता है जिस वजह से गैस की समस्या नहीं होती है इसलिए इस तरह से दिन की शुरुआत करने से पूरा दिन बिना किसी पेट की समस्या के बीत जाता है और बदलते मौसम का ध्यान रखता हुए दूध बहुत ज्यादा ठंडा न पिएं।
केला खाने की सलाह अधिकतर तब दी जाती है, जब दस्त की समस्या होती है लेकिन गैस की समस्या जब बहुत ज्यादा होती है तब भी केले का सेवन जरूर करना चाहिए। केले में पोषक तत्व भारी मात्रा में पाए जाते हैं जो कि एसिड रिफ्लक्स की समस्या को कम कर देता है। जब एसिड बार-बार नहीं बनता है तो अपने आप ही गैस की समस्या में धीरे- धीरे राहत मिलने लगती है और केला खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ भी रहता है।