फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञों की सलाह: वजन कम करने से लेकर हृदय और पाचन को ठीक रखने तक, इस चीज का सेवन है फायदेमंद

Sun, 05 Dec 2021 03:45 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 05 Dec 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
curd benefits for heart and digestion, all you need to know
दही खाने के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : istock

अध्ययनों से पता चलता है कि शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आहार का स्वस्थ और पौष्टिकता से भरा होना सबसे आवश्यक होता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को ऐसे चीजों के सेवन को बढ़ाने पर जोर देते हैं, जिससे अधिक से अधिक मात्रा में पोषक तत्व प्राप्त किए जा सकें। जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी के कारण ही लोगों को कम उम्र में वजन बढ़ने, हृदय और पाचन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह की तमाम समस्याओं को एक सुपरफूड के माध्यम से कम किया जा सकता है, वह है- दही।



प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही का सेवन आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने के साथ पाचन और वजन की समस्याओं को ठीक रखने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा दही को कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत माना जाता है, ऐसे में इसका सेवन दांत और बालों को स्वस्थ रखने में भी सहायक माना जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में रोजाना आहार में दही को शामिल करने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

curd benefits for heart and digestion, all you need to know
इम्यूनिटी बढ़ाती है दही - फोटो : Pixabay

इ्म्यूनिटी के लिए फायदेमंद है दही
दही, उन सबसे बेहतरीन प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थों में से एक है, जिसका नियमित सेवन शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। प्रोबायोटिक्स सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ावा देने में सहायक हैं। दही का सेवन संक्रमणों से बचाने के अलावा समग्र प्रतिरक्षा में सुधार करता है। कोरोना के इस दौर में दही का सेवन आवश्यक माना जाता है।

curd benefits for heart and digestion, all you need to know
दिल को स्वस्थ रखने वाली चीजें - फोटो : iStock

हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक
रोजाना दही खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे उच्च रक्तचाप का खतरा कम हो जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित रखने और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। दही का रोजाना सेवन करना आपको हृदय रोगों के खतरे से बचा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
curd benefits for heart and digestion, all you need to know
पीठ की चर्बी कम करने के उपाय - फोटो : Istock

वजन कम करने में भी लाभदायक है दही
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वजन कम करने की कोशिश में लगे लोगों के लिए रोजाना दही का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। कोर्टिसोल नामक हार्मोन में असंतुलन और खराब जीवनशैली के कारण कमर के आसपास अधिक चर्बी जमा होने लगती है। दही कैल्शियम से भरपूर होता है, जो कोर्टिसोल के स्तर को कम रखने में सहायक है। दही का सेवन करने से आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे कैलोरी की मात्रा को कम करके वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
curd benefits for heart and digestion, all you need to know
ब्लड शुगर को नियंत्रित करने वाले उपाय - फोटो : iStock

ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद है दही
डायबिटीज से ग्रसित रोगियों के लिए आहार में दही को शामिल करना विशेष लाभदायक हो सकता है। दही में मौजूद लाइव योगर्ट कल्चर और आसानी से पचने वाला प्रोटीन, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। ग्रीक योगर्ट को हृदय रोग के जोखिम को कम करने और मधुमेह वाले रोगियों में रक्त शर्करा को नियंत्रित करने के लिए फायदेमंद माना जाता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed