फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्गर, पिज्जा, मैगी और चिप्स से हो सकती है आपको दिल की बीमारी, ट्रांसफैट की मात्रा पाई गई ज्यादा

Wed, 18 Dec 2019 12:42 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 18 Dec 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
CSE report says Salt, transfat high in many popular foods pizza noodles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आप जंक फूड खाने के आदी हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि इसमें प्रस्तावित मात्रा से ज्यादा नमक और फैट की मात्रा पाई गई है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) की रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि पिज्जा से लेकर नूडल्स, बर्गर, सैंडविच, नमकीन और चिप्स आपको बीमार कर सकते हैं और आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं, क्योंकि इन खाद्य पदार्थों में नमक और फैट की मात्रा ज्यादा है। कई मशहूर ब्रांड के पिज्जा और बर्गर में भी ट्रांसफैट ज्यादा पाया गया है।


 

CSE report says Salt, transfat high in many popular foods pizza noodles
बर्गर

सीएसई ने अपनी लैब रिपोर्ट जारी की है और इसमें बताया है कि कई पैकेट बंद खाद्य पदार्थों और जंक फूड में इतना नमक है कि आप आसानी से बीमार हो सकते हैं। सीएसई के मुताबिक दिनभर में एक व्यक्ति को 2000 किलो कैलोरी की जरूरत होती है। इसमें नमक की मात्रा 5 ग्राम, फैट 60 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट 300 ग्राम और सिर्फ ट्रांसफैट 2.2 ग्राम से ज्यादा होना चाहिए।

 

CSE report says Salt, transfat high in many popular foods pizza noodles
बर्गर

सीएसई का कहना है कि चिप्स, नूडल्स, पिज्जा, बर्गर, नमकीन सूप, फ्रेंच फ्राइज, फ्राइड चिकन और सैंडविच आदि खाद्य पदार्थों में नमक की ज्यादा मात्रा पाई गई है। सीएसई ने 33 जंक खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए और इसके बाद जुलाई में इस रिपोर्ट पर काम शुरू किया और अब बताया है कि इन सारे खाद्य पदार्थों में नमक की मात्रा ज्यादा है। सीएसई ने दिल्ली के रिटेल स्टोर और मार्केट से ये सभी सैंपल लिए थे। इनमें पिज्जा एवं जंक फूड के 19 सैंपल लिए गए थे। सभी सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
CSE report says Salt, transfat high in many popular foods pizza noodles
baby corn tawa pizza - फोटो : instagram

सीएसई लैब के हेड मृणाल मलिक का कहना है कि इन सभी उत्पादों में ट्रांसफैट के बारे में कंपनियों ने अपने सैंपल में गलत जानकारी दी है। इन खाद्य पदार्थों में ट्रांसफैट की मात्रा ज्यादा पाई गई है जो कि दिल आपको दिल की बीमारी दे सकती है। ये सभी खाद्य पदार्थ तय मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। फूड रेगुलेटर एफएसएसएआई का कहना है कि एक तय सीमा से ज्यादा नमक और फैट होने पर पैकेट पर रेड लेबल रहेगा। रेड लेबल होने से बच्चों के खाने की वस्तु के बारे में साफ तौर पर पता होगा। लेकिन कई मशहूर ब्रांड के जंक फूड में इसकी अनदेखी की गई है।

विज्ञापन
CSE report says Salt, transfat high in many popular foods pizza noodles
चिप्स

सीएसई का कहना है कि हल्दीराम नट क्रैकर्स, इंस्टेंट नूडल्स और सूप में (मैगी और नॉर) भी नमक की मात्रा काफी अधिक पाई गई। बर्गर (मैकडोनॉल्ड्स और बर्गर किंग), पिज्जा (डॉमिनोस और पिज्जा हट) और सैंडविच (सबवे) के सैंपल में भी यह मात्रा काफी अधिक मिली। अंकल चिप्स स्पाइसी ट्रीट (पेप्सिको), टू यम्म मल्टीग्रेन चिप्स, क्लासिक नट क्रैकर्स हल्दीराम, मैगी मसाला नेसले, आटा नूडल्स पतंजलि आदि में नमक की मात्रा ज्यादा पाई गई है। ऐसे में अगर आप इन कंपनियों के जंक फूड खाते हैं या उत्पादों का सेवन करते हैं तो आपको सावधान रहना चाहिए।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed