फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19 Update: फिर रफ्तार पकड़ रहा है कोरोना, डॉक्टर्स ने बताया- इन अंगों पर हो रहा है संक्रमण का गंभीर असर

Fri, 10 Jun 2022 01:19 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 10 Jun 2022 01:19 PM IST
विज्ञापन
covid 19 update in india and latest news, know how coronavirus affects your body parts
कोरोना वायरस के बढ़ते केस - फोटो : iStock

देश में पिछले एक हफ्ते से कोरोना के दैनिक मामलों में तेजी से वृद्धि रिपोर्ट की जा रही है। लगातार दूसरे दिन देश में दैनिक मामले 7000 के आंकड़े को पार कर गए हैं। 8 जून के जहां 5233 नए संक्रमित सामने आए थे, वहीं 9 जून को यह आंकड़ा बढ़कर 7240 पहुंच गया। वहीं शुक्रवार को 7584 लोगों को कोराना से संक्रमित पाया गया। ये आंकड़े एक बार फिर से देश में कोरोना की रफ्तार बढ़ने की तरफ इशारा करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कोरोना के एक बार फिर से बढ़ते खतरे को देखते हुए सभी लोगों को लगातार सावधानी बरतते रहने की अपील की है।



पिछले करीब दो साल से अधिक समय से वैश्विक स्तर पर जारी कोरोना महामारी के कारण कई तरह की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं देखने को मिली हैं। कोरोना के कुछ वैरिएंट्स ने जहां संक्रमितों के हृदय-फेफड़े सहित मस्तिष्क को गंभीर नुकसान पहुंचाया है, वहीं इसके कारण मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित मामले भी काफी बढ़ते हुए रिपोर्ट किए गए हैं। मसलन महामारी ने संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित किया है। पिछले दो साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो स्पष्ट होता है कि कोरोना वायरस से संक्रमण के दौरान और ठीक हो जाने के बाद भी कई अंग प्रभावित देखे जा रहे हैं।

कोरोनावायरस को शरीर में प्रवेश करने के लिए एक विशेष प्रकार की रिसेप्टर कोशिकाओं की आवश्यकता होती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिस किसी भी अंग में ये रिसेप्टर कोशिकाएं होती हैं, उनपर संक्रमण का गंभीर जोखिम देखा गया है। आइए ऐसे ही चार अंगों के बारे में जानते हैं जिन्हें कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित पाया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि भले आप संक्रमण से ठीक हो गए हैं फिर भी इन अंगों की सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरतें, क्योंकि लॉन्ग कोविड में भी इससे संबंधित दिक्कतें देखी जा रही हैं। आइए कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अंगों के बारे में जानते हैं।

covid 19 update in india and latest news, know how coronavirus affects your body parts
फेफड़ों पर कोरोना का असर - फोटो : iStock

फेफड़ों पर असर

कोरोनावायरस को मुख्यरूप से श्वसन पथ को लक्षित करने वाला माना जाता रहा है, यही कारण है कि संक्रमितों में फेफड़ों पर इसका नकारात्मक प्रभाव अधिक देखा जा रहा है। संक्रमण के दौरान इम्युनोलॉजिकल रिएक्शन के कारण फेफड़ों में तरल पदार्थ का जमाव बढ़ने लगता है। इसके अलावा संक्रमण के गंभीर मामलों में देखा गया है कि कोरोनावायरस फेफड़ों में हवा की थैली और फेफड़े की दीवारों को भी क्षति पहुंचाता है, जिसके कारण इंफ्लामेशन की समस्या बढ़ जाती है। यह दिक्कतें लॉन्ग कोविड में भी बनी रह सकती हैं। 

covid 19 update in india and latest news, know how coronavirus affects your body parts
कोरोना का मस्तिष्क पर असर - फोटो : istock

मस्तिष्क की बढ़ती दिक्कतें

कोरोना के गंभीर संक्रमण के शिकार लोगों में मस्तिष्क और तंत्रिकाओं की समस्या भी देखने को मिली है। कई मामलों में मरीजों के स्पाइनल फ्लूड और ब्रेन सेल्स में कोरोनावायरस देखा गया। रिपोर्टस से पता चलता है कि सेरेब्रल कॉर्टेक्स और ब्रेनस्टेम में कोरोनावायरस रिसेप्टर कोशिकाएं मौजूद होती हैं, जो वायरस के प्रवेश के लिए उपयुक्त हो सकती हैं। ऐसी स्थितियों में वायरस मस्तिष्क में प्रवेश करके मस्तिष्क तक जाने वाली धमनियों को संकुचित कर सकता है, जिससे स्ट्रोक जैसी जानलेवा समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
covid 19 update in india and latest news, know how coronavirus affects your body parts
कोविड में पेट की समस्याएं - फोटो : Pixabay

पेट के अंगों की समस्याएं

कोरोनावायरस संक्रमण के दौरान कई लोगों ने पेट से संबंधित दिक्कतों की भी शिकायत की है। संक्रमण के दौरान पाचन तंत्र से संबंधित लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं। एक शोध से पता चलता है कि 50 फीसदी से अधिक संक्रमितों को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षणों का अनुभव होता है। इसके कारण मतली-उल्टी और पाचन से संबंधित कई तरह की अन्य समस्याएं भी देखी जा सकती हैं। संक्रमण की गंभीर स्थिति में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग की समस्या भी रिपोर्ट की जा रही है।

विज्ञापन
covid 19 update in india and latest news, know how coronavirus affects your body parts
कोविड-19 के दुष्प्रभाव - फोटो : Pixabay

मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित दुष्प्रभाव

कोरोना महामारी ने युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में गंभीर रूप से मानिसक स्वास्थ्य की समस्याओं को बढ़ा दिया है। संक्रमितों में स्ट्रेस और गंभीर स्थितियों में अवसाद के मामले देखे जा रहे हैं। शोध से पता चलता है कि 14वीं शताब्दी में ब्लैक डेथ के बाद से पहली बार लोगों में मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित दुष्प्रभावों की समस्या इतनी तेजी से बढ़ती हुई देखी गई है। महामारी के कारण व्याप्त तमाम तरह की अनिश्चितताओं ने लोगों को मानसिक रूप से बीमार कर दिया है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed