फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19: जून में पीक पर पहुंच सकता है कोरोना, भारत में कहां-कहां रिपोर्ट किए गए नए वैरिएंट्स के मामले?

Mon, 20 May 2024 07:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 20 May 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
covid-19 new variant flirt kp.2 latest news coronavirus Rising In India
कोरोना के मामले - फोटो : istock

दुनिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। कोरोना के नए वैरिएंट FLiRT (फिलर्ट) ने बहुत ही कम समय में कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका, सिंगापुर में संक्रमण के मामलों में तेजी से उछाल आया है। आलम ये है कि सिंगापुर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को एक बार फिर से सुरक्षात्मक तौर पर मास्क पहनने की अपील की है। गौरतलब है कि एक सप्ताह के भीतर ही सिंगापुर में 25000 से अधिक नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं जिसने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है।



नया कोरोना वैरिएंट फिलर्ट (KP.2) ओमिक्रॉन का ही सब-वैरिएंट है, हालांकि इसमें कुछ ऐसे म्यूटेशन देखे गए हैं जो इसे वैक्सीन से बनी प्रतिरक्षा प्रणाली को चकमा देने और इंसानों में तेजी से संक्रमण बढ़ाने के योग्य बनाते हैं।

सिंगापुर स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों को सावधान करते हुए कहा है कि कोरोना के जोखिमों को लेकर अलर्ट रहें। अगले महीने संक्रमण के मामलों में और अधिक उछाल आने की आशंका है।  

ये भी पढ़ें- Covid-19: नए वैरिएंट ने बढ़ाई मुसीबत, भारत में भी दर्ज किए गए मामले

covid-19 new variant flirt kp.2 latest news coronavirus Rising In India
कोरोना का खतरा - फोटो : PTI

तेजी से फैल सकता है ये नया वैरिएंट

नए वैरिएंट को लेकर किए गए अध्ययनों की रिपोर्ट के आधार पर विशेषतज्ञों ने बताया KP.2 जिस गति से बढ़ रहा है ऐसे में यह बहुत जल्दी अब तक सबसे तेजी से फैलने वाले JN.1 वैरिएंट की जगह ले सकता है। कोरोना के लगभग 50% सैंपल के अध्ययन में KP.2 को ही प्रमुख कारक माना जा रहा है। 

सिंगापुर इस नए वैरिएंट से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्तमान में सिंगापुर में दो-तिहाई से अधिक मामले KP.1 और KP.2 के हैं। 3 मई तक, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने KP.2 को 'वैरिएंट अंडर मॉनिटरिंग' के रूप में वर्गीकृत किया है। 

covid-19 new variant flirt kp.2 latest news coronavirus Rising In India
कोरोना का खतरा - फोटो : istock

जून में पीक पर पहुंच सकते हैं मामले

सिंगापुर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 5 से 11 मई के सप्ताह में यहां कोविड-19 के 25,900 से अधिक मामले रिपोर्ट किए गए। इसके पिछले सप्ताह 13,700 से अधिक संक्रमण दर्ज किए गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमितों के साथ-साथ कोविड के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों के आंकड़े भी काफी तेजी से बढ़ रहे हैं।  

सिंगापुर में कोविड-19 के मामलों में जिस गति की वृद्धि देखी जा रही है ऐसे में जून के मध्य तक यहां संक्रमण के मामलों के पीक पर पहुंचने की आशंका जताई गई है। स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने कहा, संक्रमण अभी शुरुआती स्थिति में है, ऐसे में समय रहते इसे नियंत्रित करने के उपाय जरूरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
covid-19 new variant flirt kp.2 latest news coronavirus Rising In India
भारत में कोरोना के जोखिम कारक - फोटो : PTI

भारत में कहां-कहां रिपोर्ट किए गए मामले

महाराष्ट के साथ-साथ देश के कई राज्यों में कोरोना के इस नए वैरिएंट के मामले बढ़ते हुए रिपोर्ट किए गए हैं। महाराष्ट में अब तक KP.2 वैरिएंट के 146 केस दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल 36 संक्रमितों के साथ दूसरे स्थान पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में ज्यादातर संक्रमितों में हल्के स्तर के ही लक्षण देखे जा रहे हैं। नए वैरिएंट के कारण अस्पताल में भर्ती होने या गंभीर मामले फिलहाल नहीं हैं।

विज्ञापन
covid-19 new variant flirt kp.2 latest news coronavirus Rising In India
नए वैरिएंट्स के मामले - फोटो : istock

कोरोना के जोखिमों को लेकर रहें सावधान

महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के अलावा गुजरात में 23, राजस्थान में 21, ओडिशा में 17, उत्तराखंड में 16 और गोवा में 12 लोगों में KP.2 वैरिएंट के कारण संक्रमण की पुष्टि की गई है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा, कोरोना के इस नए वैरिएंट के कारण बढ़ते जोखिमों को लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है। सुरक्षात्मक तौर पर मास्क लगाने और कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते रहना जरूरी है। हम अभी संक्रमण के शुरुआती दौर में हैं, अभी से अगर सावधानी बरती गई है तो मामलों में उछाल आने से रोका जा सकता है। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed