फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Study: स्कूल खोलने की बजाय बंद रखने के कारण कोविड से अधिक मौतें, इस अध्ययन ने चौंकाया

Fri, 09 Oct 2020 01:51 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 09 Oct 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
covid 19 more deaths due to school closure Study claims: Effect of school closures on mortality from coronavirus disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस संक्रमण से इस समय दुनिया के 210 से ज्यादा देश जूझ रहे हैं। इस महामारी पर नियंत्रण के लिए दुनियाभर के देशों में लंबे समय तक लॉकडाउन लगा रहा, जो अब काफी हद तक हटाया जा चुका है। लॉकडाउन के दौरान स्कूलों को भी बंद रखा गया था। कोरोना संक्रमण के डर से एहतियात के तौर पर अभी भी भारत और कुछ अन्य देशों में बच्चों के स्कूल पूरी तरह नहीं खोले गए हैं। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इसे लंबे समय तक जारी रखने के कारण कोविड से ज्यादा मौतें हो सकती हैं। ब्रिटेन में हुए एक शोध अध्ययन में यह दावा किया गया है कि स्कूल बंद रखना कोविड से होनेवाली मौतों का आंकड़ा बढ़ा सकता है। 

covid 19 more deaths due to school closure Study claims: Effect of school closures on mortality from coronavirus disease
Coronavirus Mask - फोटो : iStock

एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं (University of Edinburgh Researchers) द्वारा किए गए अध्ययन में गुरुवार को यह खुलासा हुआ है कि सामाजिक मेलजोल से दूरी महामारी से होने वाली मौतों की संख्या घटाने का एक कारगर औजार साबित हुआ, लेकिन महामारी के दौरान स्कूलों को खुला रखने के बजाय बंद रखने के कारण लंबे समय में अधिक मौतें हो सकती हैं। 

covid 19 more deaths due to school closure Study claims: Effect of school closures on mortality from coronavirus disease
Coronavirus - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फिजिक्स एंड एस्ट्रोनॉमी के प्राध्यापक और इस शोध अध्ययन के मुख्य लेखक ग्रीम आकलैंड ने कहा, ‘संक्षिप्त अवधि में स्कूलों को बंद रखने से संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या कम रही, लेकिन इस फैसले ने हमें संक्रमण के बाद के चरण के लिए कहीं अधिक खतरे में डाल दिया। नया विश्लेषण 'ब्रिटिश मेडिकल जर्नल' में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
covid 19 more deaths due to school closure Study claims: Effect of school closures on mortality from coronavirus disease
बच्चों संग बुजुर्ग(File Photo) - फोटो : Pixabay

इस आयुवर्ग पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी

  • प्रो. आकलैंड ने कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए विभिन्न आयु वर्ग की आबादी के लिए अलग-अलग रणनीतियों की जरूरत थी, जिसमें अधिक ध्यान बुजुर्गों और जोखिम ग्रस्त लोगों का बचाव करने पर दिया जाना था।
विज्ञापन
covid 19 more deaths due to school closure Study claims: Effect of school closures on mortality from coronavirus disease
Research - फोटो : पेक्सेल्स

विश्लेषण पर आधारित है अध्ययन

  • इस शोध अध्ययन के नतीजे 'रिपोर्ट 9' के विश्लेषण पर आधारित हैं। इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन के इस अध्ययन का इस्तेमाल ब्रिटिश सरकार की आपात स्थिति पर वैज्ञानिक सलाहकार समूह ने 23 मार्च को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू करने में किया था। इसके तहत स्कूलों को भी बंद कर दिया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed