फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: कोरोना अब भी ऐसे बना सकता है आपको अपना शिकार, इन चार बातों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

Thu, 30 Sep 2021 03:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 30 Sep 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
covid 19 guidelines tips to avoid corona virus
कोरोना से बचने के उपाय - फोटो : पीटीआई

डॉ. राजन गांधी


फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

भारत ही नहीं बल्कि लगभग पूरी दुनिया में कोरोना ने काफी कहर मचाया। बात अगर भारत की करें, तो मौजूदा समय में हजारों की संख्या में रोजाना कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। वहीं, अब लगभग सबकुछ खुल चुका है और लोग अपने-अपने काम पर, कॉलेज आदि जगहों पर जा रहे हैं। लेकिन हम ये बिल्कुल नहीं भूल सकते कि कोरोना हमें अब भी संक्रमित कर सकता है। वहीं, कोरोना की तीसरी लहर को लेकर विशेषज्ञ पहले ही अलर्ट कर चुके हैं, जिसे बच्चों के लिए बेहद खतरनाक माना जा रहा है। इसलिए जरूरी है कि हम कोरोना से खुद का बचाव करें और कुछ बातों को बिल्कुल भी न भूलें, जो हमें कोरोना से बचाने में मदद कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

covid 19 guidelines tips to avoid corona virus
कोरोना से बचने के उपाय - फोटो : अमर उजाला

ऐसे हो सकते हैं संक्रमित

  • कोरोना के जैसे ही मामले कम हुए, तो एक बार जिंदगी फिर से पटरी पर लौटी। लेकिन अब भी कोरोना के प्रति दिन आने वाले मामलों की संख्या हजारों में है। ऐसे में कई लोग ऐसे हैं, जो बेवजह घर से बाहर जाकर भीड़ का हिस्सा बन रहे हैं और साथ ही कोविड-19 के नियमों का पालन भी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में इन लोगों के संक्रमित होने का खतरा सबसे ज्यादा बना हुआ है।
covid 19 guidelines tips to avoid corona virus
कोरोना से बचने के उपाय - फोटो : पीटीआई

वैक्सीन लगवाएं

  • कोरोना से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि हर कोई अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं, क्योंकि ये वायरस से होने वाली मौत के कारणों को काफी हद तक कम करने में सक्षम है। डॉक्टर्स भी कह चुके हैं कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और असरदार है। इसलिए हर किसी को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए, ताकि वायरस से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
covid 19 guidelines tips to avoid corona virus
कोरोना से बचने के उपाय - फोटो : iStock

मास्क पहनें

  • हमें अगर कोरोना वायरस से बचना है तो मास्क को पहनकर जरूर रखना चाहिए। किसी से मिलते समय, दफ्तर में, दुकान-मॉल में, सार्वजनिक जगहों पर, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में आदि जगहों पर मास्क जरूर पहनकर रखें और बच्चों को भी मास्क पहनाएं।
विज्ञापन
covid 19 guidelines tips to avoid corona virus
कोरोना से बचने के उपाय - फोटो : Pixabay

हाइजीन को न भूलें

  • हमें अब भी हाइजीन को नहीं भूलना है। समय-समय पर अपने हाथों को साबुन या हैंड सैनिटाइजर से साफ करते रहें, घर पर आने के बाद नहाना बेहतर विकल्प है, घर आने पर साथ लाए हुए सामान को सैनिटइज जरूर करें और घर आते ही बच्चों से न मिलें आदि।


नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed