{"_id":"615560c68ebc3e2be51cb628","slug":"aaj-ka-health-tips-benefits-of-drinking-warm-lemon-water","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का हेल्थ टिप्स: रोजाना सोने से पहले पिएं एक गिलास गर्म नींबू पानी, शरीर को मिलेंगे ये गजब के फायदे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
आज का हेल्थ टिप्स: रोजाना सोने से पहले पिएं एक गिलास गर्म नींबू पानी, शरीर को मिलेंगे ये गजब के फायदे
मानव शरीर में अगर किसी भी चीज की थोड़ी सी भी कमी होती है, तो हम बीमारियों की तरफ बढ़ने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम हर उस चीज का ध्यान रखें, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। जैसे- पानी, हमारे शरीर में पानी की कमी से हमें कई तरह के नुकसान पहुंच सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि पर्याप्त मात्रा में पानी पिया जाए। हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए तो पानी सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है। पानी ही तो है जो हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर गर्म पानी में नींबू का रस मिल दिया जाए, तो इससे हमारे शरीर को गजब के कई फायदे मिल सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विटामिन-सी मिलता है
मानव शरीर के लिए विटामिन-सी बेहद जरूरी है, जो आपको नींबू से मिल सकता है क्योकि इसमें विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आप एक गिलास गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर नियमित रूप से इसका सेवन कर सकते हैं, ताकि बीमारियों से बचा जा सके।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
वजन घटने में मदद मिलती है
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो भी आपकी मदद नींबू पानी कर सकता है। इसके लिए आपको रोजाना सोने से पहले गर्म नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
पाचन बेहतर रहता है
अगर व्यक्ति का पाचन ठीक न हो, तो यहां से बीमारियों की शुरुआत हो सकती है। इसलिए खाना ठीक से पचे, इसके लिए आप रात को सोने से पहले रोजाना एक गिलास गर्म नींबू पानी पी सकते हैं। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
शरीर हाइड्रेटेड रहता है
शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है, जिसमें आपकी मदद नींबू पानी कर सकता है। आप सोने से पहले एक गिलास नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं, जो आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।