फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona All Symptoms: कोरोना के सभी लक्षणों की पूरी लिस्ट यहां, इन तीन लक्षण पर तुरंत लें मेडिकल सेवा

Sun, 23 Jan 2022 03:27 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 23 Jan 2022 03:27 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 All Symptoms Full List in Hindi According to WHO CDC And NHS
कोरोना के सारे लक्षण - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस के अब तक कई वैरिएंट मिल चुके हैं। कोरोना के बदलते वैरिएंट के साथ तेजी से लक्षणों में भी बदलाव देखने को मिला। भारत में फैले डेल्टा वैरिएंट के लक्षणों से ओमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षणों में काफी फर्क पाया गया। इसके अलावा कोरोना के अधिकतर लक्षण साधारण सर्दी जुकाम से मिलते जुलते हैं। ऐसे में लोग असमंजस में रहते हैं कि उनमें मिल रहे लक्षण कोरोना के हैं या सर्दी बुखार के। संक्रमण के लक्षणों की पहचान न कर पाने के कारण कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। डेल्टा, अल्फा, बीटा, गामा और अब ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों में ऐसे अजीब लक्षण मिल रहे हैं, जिसे जान डॉक्टर पर भी हैरान हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर सर्दी-बुखार के सामान्य लक्षणों के साथ ही अजीब लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराने की जरूरत है। कोरोना के अलग-अलग लक्षण मिलने पर कई रिसर्च हो रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी अलग अलग तरह के कोरोना के लक्षणों को लेकर जानकारी सामने आ रही है। ऐसे में कोरोना की चेन को तोड़ने और समय पर लक्षण की पहचान कर जांच कराने के लिए सभी को कोरोना वायरस के आधिकारिक सभी लक्षणों के बारे में पता होना चाहिए। चलिए जानते हैं कोरोना वायरस के सभी आधिकारिक लक्षणों के बारे में।

Covid-19 All Symptoms Full List in Hindi According to WHO CDC And NHS
Coronavirus symptoms - फोटो : Amar ujala

कोरोना वायरस के कुल कितने लक्षण हैं?

कोरोना वायरस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन (CDC) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) ने आधिकारिक कोविड लक्षणों की सूची जारी की है। इसके मुताबिक तीनों संगठनों से कोरोनावायरस के कुल 32 लक्षण बताएं हैं। इन 32 लक्षणों को कम से अधिक गंभीर की श्रेणी में रखा गया है। कोरोना के तीन लक्षण काफी गंभीर हैं। जानिए डब्ल्यूएचओ, सीडीसी और एनएचएस के मुताबिक कोरोना वायरस के लक्षण।

Covid-19 All Symptoms Full List in Hindi According to WHO CDC And NHS
कोरोना के लक्षण - फोटो : iStock

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक कोरोना के लक्षण

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के लक्षणों की जो सूची जारी की है, उसमें आम लक्षण में बुखार, खांसी, स्वाद व गंध न आना और थकान शामिल है।

कम सामान्य लक्षण- गले में खराश, सिर दर्द, शरीर दर्द और पीड़ा, दस्त, त्वचा पर दाने, आंखें लाल होना और हाथ-पैर की उंगलियों का रंग बदलना।

तीन गंभीर कोविड लक्षण- सांस की तकलीफ, छाती में दर्द और बोलने में दिक्कत या भ्रम महसूस होना।

डब्ल्यूएचओ ने सलाह दी कि जिन मरीजों में गंभीर लक्षण पता चले वह बिना देर किए डॉक्टर के पास जाएं और इमरजेंसी मेडिकल हेल्प लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Covid-19 All Symptoms Full List in Hindi According to WHO CDC And NHS
कोरोना के लक्षण - फोटो : iStock

एनएचएस की कोरोना लक्षणों की सूची

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ने कोरोना के तीन लक्षण बताएं हैं। पहला- बुखार। इसके लिए आपको अपना तापमान मापने की जरूरत नहीं है, छाती या पीठ को छूकर गर्म महसूस करने पर बुखार की पहचान कर सकते हैं।

दूसरा- खांसी। अगर पूरे दिन में एक घंटे से ज्यादा खांसी आए या फिर तीन व उससे अधिक खांसी के एपिसोड हों तो आपकी खांसी सामान्य से ज्यादा गंभीर है।

तीसरा- गंध या स्वाद की कमी। जिन मरीजो को गंध महसूस नहीं हो रही या किसी भी चीज का स्वाद नहीं मिल रहा हो। कोविड का यह लक्षण बच्चों में भी मिल सकता है।

विज्ञापन
Covid-19 All Symptoms Full List in Hindi According to WHO CDC And NHS
कोरोना के लक्षण - फोटो : iStock

सीडीसी ने बताएं कोरोना वायरस के लक्षण

यूएस रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने कोरोना के जो लक्षण बताए वह संक्रमण की चपेट में आने के बाद दूसरे दिन से 14 दिन के बीच में मरीज में नजर आ सकते हैं। इन लक्षणों में मरीज को बुखार हो सकता है, ठंड लग सकती है। सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। थकान, सिर दर्द, स्वाद व गंध की भावना में कमी, गले में खराश, मतली-उल्टी या दस्त, कंजेशन व बहती नाक, मांसपेशियों या शरीर में दर्द आदि लक्षण मिल सकते हैं।

सीडीसी के मुताबिक कोरोना के गंभीर लक्षणों में सांस लेने में तकलीफ, सीने में लगातार दर्द, भ्रम, काफी नींद आना, त्वचा और नाखून का रंग पीला या नीला होना शामिल है। इस स्थिति में मरीज को तत्काल मेडिकल मदद लेने की हिदायत दी गई है। 
------------
स्रोत और संदर्भ

CDC Symptoms of COVID-19

NHS Symptoms of COVID-19

WHO Symptoms of COVID-19
 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed