फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

COVAXIN का आखिरी ट्रायल अगले महीने से, 26 हजार लोग होंगे शामिल, जानें कबतक आएगी कोरोना वैक्सीन 

Thu, 22 Oct 2020 10:57 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 22 Oct 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
Covaxin Third Phase Trial Updates: Bharat Biotech launch Coronavirus vaccine Soon in India Last Phase trials to starts on 25 thousand people
देसी कोरोना वैक्सीन (Covaxin) - फोटो : निलेश कुमार, अमर उजाला ग्राफिक्स

देश और दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच सभी को इसकी एक कारगर और सुरक्षित वैक्सीन का इंतजार है। अबतक रूस और चीन ने कोरोना के जिन टीकों को मंजूरी दी है, उनका तीसरे चरण का ट्रायल पूरा नहीं हुआ है। भारत में तीन वैक्सीन कैंडिडेट्स कामयाबी के करीब हैं, जो अंतिम चरणों के ट्रायल से गुजर रही हैं। यहां की देसी कोरोना वैक्सीन Covaxin से लोगों को बड़ी उम्मीद है, जिसे अंतिम यानी तीसरे चरण के ट्रायल की अनुमति मिल गई है। इसे भारत बायोटेक कंपनी ने आईसीएमआर यानी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की मदद से तैयार किया है। 26 हजार से ज्यादा लोगों पर इस वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा।

Covaxin Third Phase Trial Updates: Bharat Biotech launch Coronavirus vaccine Soon in India Last Phase trials to starts on 25 thousand people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter

भारतीय दवा नियामक डीसीजीआई की विशेषज्ञ समिति की हाल की बैठक में यह फैसला लिया गया। समिति ने प्रोटोकॉल में थोड़ा बहुत संशोधन किया है। भारत बायोटेक कंपनी जल्द ही वैक्सीन के आखिरी चरण का ट्रायल करेगी। संभवत: अगले महीने यह ट्रायल शुरू होगा, जिसमें 25 हजार से ज्यादा वॉलेंटियर्स शामिल होंगे। वैक्सीन की पहली डोज देने के 28 दिन बाद लोगों को दूसरी डोज दी जाएगी। बता दें कि इस देसी वैक्सीन के शुरुआती चरणों के ट्रायल के अच्छे परिणाम आए हैं। 

Covaxin Third Phase Trial Updates: Bharat Biotech launch Coronavirus vaccine Soon in India Last Phase trials to starts on 25 thousand people
कोवाक्सिन वैक्सीन - फोटो : ट्विटर

खबरों के मुताबिक, बीते पांच अक्तूबर को डीसीजीआई की विशेषज्ञ समिति की बैठक में कंपनी को फेज-3 ट्रायल के प्रोटोकॉल को दोबारा जमा करने के लिए कहा गया था। समिति का मानना था कि तीसरे चरण की क्लिनिकल स्टडी का डिजाइन तो संतोषजनक था, लेकिन उसकी शुरुआत दूसरे फेज के सेफ्टी और इम्युनोजेनिसिटी डेटा में से सही डोज तय करने के बाद होनी चाहिए। समिति ने कंपनी से पहले उस डेटा की मांग की थी, जिसे सब्मिट किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Covaxin Third Phase Trial Updates: Bharat Biotech launch Coronavirus vaccine Soon in India Last Phase trials to starts on 25 thousand people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

भारत बायोटेक कंपनी की योजना के मुताबिक, Covaxin का आखिरी ट्रायल दिल्ली के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र और असम में किया जा सकता है। आखिरी चरण के ट्रायल के परिणाम फरवरी तक आने की उम्मीद है। इसके बाद कंपनी वैक्सीन के मंजूरी और मार्केटिंग की अनुमति के लिए आवेदन करेगी। 

विज्ञापन
Covaxin Third Phase Trial Updates: Bharat Biotech launch Coronavirus vaccine Soon in India Last Phase trials to starts on 25 thousand people
Covaxin Update - फोटो : ICMR/Amar Ujala

ज्यादा असरदार होगी वैक्सीन
भारत बायोटेक ने अपनी वैक्सीन में Alhydroxiquim-II नाम का अजुवंट जोड़ा है, जो एक तरह का बूस्टर है। यह वैक्सीन के इम्यून रेस्पांस को बढ़ाता है। दरअसल, अजुवंट एक ऐसा बूस्टर एजेंट होता है, जिसे मिलाने पर वैक्सीन की क्षमता बढ़ जाती है और टीका लगने के बाद शरीर में पहले की अपेक्षा ज्यादा एंटीबॉडीज बनती है। ऐसी वैक्सीन लंबे समय तक बीमारी से सुरक्षा देती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed