कहते हैं कि सुबह अच्छी होती है तो पूरा दिन अच्छा जाता है। आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। हर काम एकदम आसानी से हो जाता है और शरीर स्वस्थ भी रहता है। वैसे कई लोग खुद को पूरे दिन तरोताजा रखने के लिए कई प्रकार के एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, लेकिन फिर भी उससे कोई फायदा होता नजर नहीं आता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, कुछ पेय पदार्थ ऐसे हैं, जिनका सेवन सुबह-सुबह किया जाए तो उससे दिन की शुरुआत भी अच्छी होगी और आप पूरे दिन खुद को तरोताजा और स्वस्थ महसूस करेंगे। आइए जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में...
{"_id":"5f9060ce6e0fd530370188e6","slug":"healthy-morning-drinks-that-can-help-you-to-start-your-day-better","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोजाना सुबह इन पांच ड्रिंक्स का करें सेवन, दिन की शुरुआत होगी अच्छी और रहेंगे स्वस्थ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
रोजाना सुबह इन पांच ड्रिंक्स का करें सेवन, दिन की शुरुआत होगी अच्छी और रहेंगे स्वस्थ
Thu, 22 Oct 2020 10:08 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ताजे पुदीने की चाय पिएं
- सुबह उठकर सबसे पहले एक कप ताजे पुदीने की चाय पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। यह पाचन तंत्र और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाता है। साथ ही इसके सेवन से आप पूरे दिन खुद को तरोताजा भी महसूस करेंगे।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
गुनगुना पानी में नींबू मिलाकर पिएं
- नींबू पानी को वैसे भी ऊर्जा देने वाला ड्रिंक माना जाता है, लेकिन सुबह-सुबह अगर गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं तो यह ज्यादा फायदा देता है। इसके सेवन से भी पाचन तंत्र और रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर बनती है। साथ ही दिन की शुरुआत भी अच्छी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ग्रीन टी का करें सेवन
- सुबह-सुबह ग्रीन टी का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो दिन की शुरुआत सुबह ग्रीन टी से कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
नारियल पानी पिएं
- नारियल पानी को एनर्जी ड्रिंक माना जाता है। अगर आपने सुबह-सुबह इसका सेवन कर लिया तो आपको पूरे दिन ऊर्जा की कमी महसूस नहीं होगी। इसमें वसा और शुगर काफी कम मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए यह ड्रिंक स्वास्थ्य के लिहाज से हर तरह से अच्छा है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।