Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ रिस्क: प्रेग्नेंसी ठहरने के बाद भी क्यों हो जाता है मिसकैरेज? पीछे छिपे हो सकते हैं ये कारण

Sun, 01 Nov 2026 03:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 01 Nov 2026 03:30 PM IST
सार

Recurrent Miscarriage Causes: बार-बार गर्भपात के पीछे भ्रूण के क्रोमोसोम में गड़बड़ी, थायरॉइड की समस्या, डायबिटीज का कंट्रोल न रहना या गर्भाशय की बनावट जैसे कारण हो सकते हैं। सही जांच से संभावित वजह का पता लगाया जा सकता है। डॉक्टर की सलाह के हिसाब से ही गर्भधारण की प्लानिंग करें।

विज्ञापन
Could Hormonal or Genetic Problems of Recurrent Miscarriage what precautions to be taken
प्रेग्नेंसी और मिसकैरेज का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI

आज के समय में स्वस्थ तरीके से गर्भधारण और बिना किसी जोखिम के बच्चे को जन्म देना, काफी कठिन टास्क हो गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में करोड़ों लोग किसी न किसी रूप में इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती उम्र, मोटापा, धूम्रपान-शराब की आदत और तनाव ने इस खतरे को और भी बढ़ा दिया है। लिहाजा लोगों के लिए प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करना कठिन होता जा रहा है। अगर गर्भधारण हो भी जाता है तो कई लोगों में मिसकैरेज की समस्या शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत को प्रभावित करने वाली हो सकती है।



डॉक्टर कहते हैं,  बार-बार गर्भपात होना किसी भी दंपती के लिए भावनात्मक और शारीरिक रूप से मुश्किल हो सकता है। कई बार गर्भधारण होने के बावजूद कुछ सप्ताह बाद गर्भ अपने आप समाप्त हो जाता है। आपने भी अपने आस-पास इस समस्या से परेशान कई लोगों को जरूर देखा होगा।

ऐसे में सवाल ये है कि कुछ लोगों में बार-बार मिसकैरेज की समस्या क्यों बढ़ जाती है और इस खतरे को कैसे कम किया जा सकता है?

Trending Videos
Could Hormonal or Genetic Problems of Recurrent Miscarriage what precautions to be taken
गर्भावस्था और मिसकैरेज के बारे में जानिए - फोटो : Freepik.com

मिसकैरेज और इसके खतरे

महिला रोग विशेषज्ञ डॉ अनामिका गुप्ता बताती हैं, वैसे तो मिसकैरेज के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, पर ज्यादातर मामलों में  भ्रूण में क्रोमोसोम से जुड़ी गड़बड़ियां, हार्मोनल समस्याओं,  गर्भाशय की बनावट में समस्याओं को इसका सबसे बड़ा कारण माना जाता है।
 

  • जिन महिलाओं को थायरॉइड की दिक्कत होती है या शुगर लेवल अक्सर बढ़ा रहता है उसमें गर्भावस्था से संबंधित दिक्कतें बढ़ जाती हैं। 
  • हर गर्भपात का कारण हार्मोन या जेनेटिक समस्या ही हो, ऐसा भी जरूरी नहीं है। कई मामलों में जांच के बाद भी स्पष्ट कारण नहीं मिल पाता।
  • जिन लोगों को ये समस्या बार-बार हो रही है उन्हें डॉक्टर से मिलकर पूरी जांच कराकर स्थिति को समझना बहुत जरूरी हो जाता है।
Could Hormonal or Genetic Problems of Recurrent Miscarriage what precautions to be taken
प्रेग्नेंसी की समस्याएं - फोटो : Adobe Stock

हार्मोनल असंतुलन बढ़ा सकता है जोखिम

डॉ अनामिका बताती हैं, गर्भावस्था को बनाए रखने और भ्रूण के विकास में कई हार्मोन्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। थायरॉइड हार्मोन का स्तर बहुत कम या अधिक होने और डायबिटीज नियंत्रित न रहने पर गर्भपात का जोखिम बढ़ सकता है। कुछ मामलों में पॉलीएंडोक्राइन मेटाबोलिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीएमओएस) भी प्रजनन संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ा सकती है, इसमें भी कुछ जरूरी हार्मोन्स का स्तर बिगड़ा हुआ देखा जाता रहा है।
 

  • प्रोजेस्टेरोन हार्मोन गर्भाशय की परत को गर्भावस्था के अनुकूल बनाए रखने में मदद करता है। ये प्रेग्नेंसी को ठीक रखने के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Could Hormonal or Genetic Problems of Recurrent Miscarriage what precautions to be taken
गर्भावस्था के बारे में जरूरी बातें - फोटो : Amarujala.com/AI

जेनेटिक समस्याओं से खतरा

गर्भपात का एक आम कारण भ्रूण के क्रोमोसोम में असामान्यता होना है। क्रोमोसोम में मौजूद आनुवंशिक जानकारी भ्रूण के विकास को नियंत्रित करती है। यदि फर्टिलाइजेशन के दौरान इनमें कोई गंभीर गड़बड़ी हो जाए, तो भ्रूण का विकास रुक सकता है।
 

  • कुछ मामलों में माता-पिता में से किसी एक के क्रोमोसोम की संरचना में बदलाव भी बार-बार गर्भपात का खतरा बढ़ाने वाला हो सकता है।
  • इस तरह की स्थिति में डॉक्टर जरूरत के अनुसार जेनेटिक काउंसलिंग या  जांच की सलाह दे सकते हैं।
विज्ञापन
Could Hormonal or Genetic Problems of Recurrent Miscarriage what precautions to be taken
हेल्दी प्रेग्नेंसी के उपाय - फोटो : Amarujala.com/AI

स्वस्थ गर्भावस्था के लिए क्या करें?

डॉ बताती हैं, सभी महिलाओं के लिए जरूरी है कि प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले डायबिटीज और थायरॉइड जैसी समस्याओं की जांच कराएं और इन्हें कंट्रोल करें।डॉक्टर की सलाह से फोलिक एसिड की गोली लें, धूम्रपान और शराब से बचें तथा संतुलित आहार का सेवन करें। 

आपकी समस्याओं को समझने के लिए डॉक्टर मेडिकल हिस्ट्री, पहले हुए गर्भपात की जानकारी और उम्र के आधार पर जांच की सलाह देते हैं। डॉक्टर की सलाह और हेल्दी लाइफस्टाइल आपकी दिक्कतों को काफी कम करने में मददगार हो सकती है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed