डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
कोरोना वायरस महामारी ने लगभग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया और भारत में तो इस वायरस की दूसरी लहर ने काफी लोगों को प्रभावित भी किया। ऐसे में हर किसी को इस वायरस से खुद को बचाने के लिए कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करना चाहिए। ये एक ऐसा वक्त है, जब छोटी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। हमें ये समझना होगा कि ये बेहद ही खतरनाक वायरस है और समय-समय पर अपने रूप भी बदल लेता है। ऐसे में जब व्यक्ति कोरोना को मात देकर अपने घर लौट आता है, तब भी उसे कुछ दिक्कतें महसूस होती हैं जिन्हें हम लॉन्ग कोविड लक्षण कहते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कोरोना के डेल्ट वैरिएंट के वे कौन से लक्षण हैं, जो लंबे समय तक आपके साथ रह सकते हैं और आप कैसे खुद का इनसे बचाव कर सकते हैं।
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
थकान और कमजोरी
- कोरोना की चपेट में आने के बाद मरीज को थकान और कमजोरी काफी होती है, और कई लोगों को ये दिक्कत ठीक होने के बाद तक रहती है। ऐसे में इन लोगों को ठीक होने में काफी समय लग जाता है। इसलिए जरूरी है कि खुद की थकान मिटाने के लिए आप पूरा आराम करें।
3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सांस लेने में परेशानी
- जब व्यक्ति कोरोना की चपेट में आता है, तो उसे सांस लेने में काफी दिक्कत होती है। वहीं, जब मरीज ठीक हो जाता है, तब भी कई मामलों में ये दिक्कत देखी गई है। ये व्यक्ति को काफी समय तक परेशान कर सकती है और कई मामलों में ये गंभीर लक्षण भी हो सकता है। डेल्टा से संक्रमित हुए मरीजों में ये ज्यादा देखा जाता है।
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
फेफड़ों में फाइब्रोसिस की दिक्कत
- कोरोना के डेल्टा वैरिएंट सामने आने के बाद मरीजों के फेफड़ों में फाइब्रोसिस की दिक्कत देखी जा रही है। वहीं, कई बार श्वसन संबंधी जटिलताओं से ठीक होने में आपको लंबा समय तक लग सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने फेफड़ों का ध्यान रखें, और जिन्हें फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियां हैं उन्हें तो खासतौर पर अपना ध्यान रखने की जरूरत है।
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
शरीर और मांसपेशियों में दर्द
- कोरोना से ठीक होने के बाद मरीजों के शरीर और मांसपेशियों में काफी दर्द की शिकायत आ रही है। कोरोना एक खतरनाक वायरस है और जब हमारा शरीर इस वायरस से लड़ता है, तो इसमें हमारी काफी एनर्जी चली जाती है। इसकी वजह से हमारे शरीर में कई तरह की दिक्कतें जैसे- दर्द हो सकता है।