कोरोना महामारी के खत्म होने का इंतजार पूरी दुनिया बेसब्री से कर रही है, ताकि वापस पहले के जीवन में लौट सकें, जहां मन करे बिना किसी डर के आराम से घूम सकें, पार्टी कर सकें, वगैरह-वगैरह। कई देशों में इस जानलेवा बीमारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान तो चल रहे हैं, लेकिन आखिर यह बीमारी खत्म कब होगी, यह बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यह सोचना अभी बिल्कुल भी सही नहीं है कि कोरोना महामारी से इस साल के अंत तक निजात मिल पाएगी। संगठन के वरिष्ठ अधिकारी माइकल रेयान ने कहा है कि अस्पताल में भर्ती होने और मौतों को कम करके ही कोरोना वायरस संकट से बाहर निकलना संभव हो सकता है।
Coronavirus: इस साल के अंत तक खत्म नहीं होगी कोरोना महामारी, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी चेतावनी
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 02 Mar 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन