फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना को लेकर WHO की नई गाइडलाइन, 'ओरल चेकअप' संबंधी पांच बातों का ध्यान रखना जरूरी

Tue, 18 Aug 2020 10:26 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 18 Aug 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus WHO new Guidelines for oral problem dental checkup World Health Organization Urges Public To Avoid Routine Dental Work Amid  Covid Pandemic
Coronavirus Dental Checkup - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

देश और दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। दूसरी ओर राहत की बात ये है कि इसकी वैक्सीन और दवा को लेकर अच्छी खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने लोगों से दांतों की रूटीन जांच फिलहाल नहीं कराने की अपील की है। संगठन का कहना है कि कोरोना संक्रमण के दौर में दांतों की जांच कराने से संक्रमण का खतरा है। डब्ल्यूएचओ ने डेंटल क्लीनिक और ओरल हेल्थ एक्सपर्ट से कहा है कि वे यथासंभव मरीज को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देखें। अगर बहुत जरूरी हो, तभी क्लीनिक बुलाएं। इस दौरान पीपीई किट जरूर पहनें। आइए जानते हैं, इस बारे में जारी दिशानिर्देश में और क्या कुछ कहा गया है: 

Coronavirus WHO new Guidelines for oral problem dental checkup World Health Organization Urges Public To Avoid Routine Dental Work Amid  Covid Pandemic
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रूटीन चेकअप से बचें

  • डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, लोग अभी दांतों के रूटीन चेकअप से बचें। जबतक कोरोना संक्रमण के मामले कम नहीं जाते, इसपर नियंत्रण नहीं हो जाता, तबतक डेंटल चेकअप और ओरल ट्रीटमेंट कराने से बचें। 
Coronavirus WHO new Guidelines for oral problem dental checkup World Health Organization Urges Public To Avoid Routine Dental Work Amid  Covid Pandemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर बहुत जरूरी हो तो....

  • डब्ल्यूएचओ की सलाह है कि महामारी काल में अपने दांतों की देखभाल खुद करें। बहुत ज्यादा जरूरी हो तो फोन या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विशेषज्ञ की सलाह लें। टेलीमेडिसिन का दौर है, टेलीकम्यूनिकेशन की मदद लें। ऐसा करने से काफी हद तक सामुदायिक प्रसार को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus WHO new Guidelines for oral problem dental checkup World Health Organization Urges Public To Avoid Routine Dental Work Amid  Covid Pandemic
दांत में दर्द - फोटो : freepick
  • इस कोरोना महामारी काल में स्वास्थ्य विशेषज्ञ खुद संक्रमण के हाई रिस्क जोन यानी उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में हैं। ऐसे में एक-दूसरे से संक्रमण फैल सकता है। अस्पताल, डेंटल क्लीनिक, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, कम हवादार भवन जैसे उच्च जोखिम क्षेत्र में संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा है। इसलिए फिलहाल बहुत जरूरी न हो तो रूटीन डेंटल चेकअप को कुछ दिन के लिए टाल दें। 
विज्ञापन
Coronavirus WHO new Guidelines for oral problem dental checkup World Health Organization Urges Public To Avoid Routine Dental Work Amid  Covid Pandemic
Dental Checkup - फोटो : Pixabay

डेंटल क्लीनिक में खतरा क्यों?

  • डेंटल क्लीनिक में तीन तरह से संक्रमण फैल सकता है। 
  • खांसने, छींकने के दौरान मुंह या नाक में सीधे तौर पर ड्रॉपलेट्स पड़ सकते हैं।
  • किसी की आंख, नाक या मुंह की लार से भी संक्रमण फैल सकता है। 
  • संक्रमित सतहों को छूने या फिर उनके संपर्क में आने से भी संक्रमण फैल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed