फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omicron Variant: ओमिक्रॉन संक्रमण का पता लगाने का तरीका, इस तरह से वैरिएंट की होती है जांच

Wed, 22 Dec 2021 03:43 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 22 Dec 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Variant Omicron Genome Sequencing method In India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexel

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भारत में बढ़ने लगे हैं। ओमिक्रॉन को लेकर जो शोध या अध्ययन में दावे किए जा रहे हैं वे बेहद चिंताजनक हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुए शोध के मुताबिक वैक्सीन के दो डोज से बनी कमजोर एंटीबॉडी के खिलाफ ओमिक्रॉन प्रभावशाली है। एक्सपर्ट कोरोना से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि जानने वाली बात है कि कोरोना वायरस के इस नए ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता कैसे लगाया जाए। ओमिक्रॉन वैरिएंट को पता लगाने के लिए एक तकनीक है जीनोम सिक्वेंसी। ये तकनीक कई दिनों से चर्चा में है, लेकिन जीनोम सीक्वेंस क्या है और कैसे पता चलता है कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति ओमिक्रॉन वैरिएंट से ग्रसित है, इसका पता लगाने का एक प्रक्रिया है। कोरोना वैरिएंट का पता लगाकर उसके मुताबिक संक्रमण के खतरे से बचाव के लिए प्रयास किया जा सकता है। चलिए जानते हैं ओमिक्रॉन का पता लगाने की पूरी प्रक्रिया। 

Coronavirus Variant Omicron Genome Sequencing method In India
सैंपल - फोटो : पीटीआई

शरीर में कैसे बनता है संक्रमण

इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंस के वाइस चांसलर डॉक्टर एसके सरीन के मुताबिक, जैसे शरीर डीएनए से मिलकर बनता है, वैसे ही संक्रमण भी डीएनए या आरएनए से मिलकर बनता है। कोरोना वायरस आरएनए से बना है। 

जीनोम सिक्वेंसिंग क्या है

जीनोम सीक्वेंसिंग एक तकनीक है, जिससे आरएनए की जेनेटिक जानकारी का पता चलता है। जीनोम सीक्वेंस ये बताता है कि वायरस कैसा है और कैसे हमला कर रहा है और कैसे बढ़ सकता है। 

Coronavirus Variant Omicron Genome Sequencing method In India
डीएनए टेस्ट - फोटो : Getty

कोरोना वेरिएंट का पता लगाने का तरीका

सबसे पहले कोरोना वायरस की जांच कराई जाती है। इसमें आरटी- पीसीआर सैंपल को बीएसएल 3 लैब में जांच होती है। वहां से इस सैंपल में से आरएनए को अलग किया जाता है। आरएनए सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग जांच प्रक्रिया होती है। जिसमें आरएनए को 80 डिग्री के टेंपरेचर पर रखा जाता है। फिर सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग लैब में लाकर आरएनए प्रोसेसिंग की प्रक्रिया की जाती है। 

आरएनए को डीएनए में बदला जाता है

जीनोम सिक्वेंसिंग लैब में आरएनए प्रोसेसिंग की प्रक्रिया के दौरान आरएनए को डीएनए में बदला जाता है। इसे डीएनए में बदलने की वजह होती है। दरअसल, आरएनए जल्दी प्रतिक्रिया देता है, जिसकी वजह से आरएनए पर कोई भी टेस्ट करना मुमकिन नहीं होता। ऐसे में डीएनए में बदलने के लिए इसे न्यूनतम तापमान पर पीसीआर मशीन में डालते हैं फिर फ्रेगमेंटेशन के लिए भेजते हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Variant Omicron Genome Sequencing method In India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फ्रेगमेंटेशन क्या होता है

फ्रेगमेंटेशन एक प्रक्रिया है, जिसमें डीएनए को छोटे टुकड़ों में बांटा जाता है। डीएनए का सैंपल लंबा होने के कारण उसे सीक्वेंस नहीं किया जा सकता, इसलिए उसका फ्रेगमेंटेशन करना जरूरी होता है। फ्रेगमेंटेशन की प्रक्रिया में हर सैंपल को नाम से टैग किया जाता है।

एनालाइजर मशीन से जांचते हैं सैंपल की गुणवत्ता 

सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल को एनालाइजर मशीन में डालते हैं। यहां सैंपल की मात्रा और गुणवत्ता का पता चलता है। सब सही पाए जाने पर सैंपल को आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा जाता है। 

विज्ञापन
Coronavirus Variant Omicron Genome Sequencing method In India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सैंपल की सीक्वेंसिंग 

सैंपल को एक मशीन में डालकर कई सारे केमिकल्स के साथ मिलाते हैं। इस मशीन में पूरी सीक्वेंसिग की प्रक्रिया होती है। यहां से पता चलता है कि सैंपल में वायरस का कौन सा वैरिएंट है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed