दुनियाभर में अब तक पांच करोड़ 31 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि करीब 13 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इससे निपटने के लिए वैक्सीन बनाने का काम काफी तेजी से चल रहा है, लेकिन अब तक यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर वैक्सीन मिलेगी कब और कोरोना वायरस दुनिया से कब खत्म होगा। हालांकि इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कहा है कि उसने कोरोना वैक्सीन की चार करोड़ डोज तैयार कर ली है। इस वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने विकसित किया है और उसके उत्पादन के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ने साझेदारी की है।
Coronavirus Vaccine: कोरोना वैक्सीन पर बड़ी खुशखबरी, सीरम इंस्टीट्यूट ने तैयार की टीके की चार करोड़ खुराक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन