फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: फाइजर और मॉडर्ना से लेकर रूस की स्पूतनिक-वी तक, जानिए किस वैक्सीन की कितनी होगी कीमत

Wed, 25 Nov 2020 01:51 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 25 Nov 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates covid 19 vaccine prices sputnik v oxford vaccine pfizer vaccine Moderna vaccine prices
Coronavirus vaccine updates - फोटो : Pixabay/Amarujala

अमेरिका और ब्रिटेन के बाद कोरोना वैक्सीन पर अब रूस से भी एक अच्छी खबर आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्लिनिकल ट्रायल के दूसरे शुरुआती विश्लेषण में रूस की वैक्सीन स्पूतनिक-वी को कोरोना से लड़ने में 95 फीसदी असरदार पाया गया है। बताया जा रहा है कि इस वैक्सीन की पहली खुराक देने के 28 दिन बाद इसे 91.4 फीसदी असरदार पाया गया जबकि पहले डोज के 42 दिन बाद यह आंकड़ा बढ़कर 95 फीसदी हो गया। इस वैक्सीन को विकसित करने वाले गमलेया रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबॉयोलॉजी ने यह दावा किया है। 

Coronavirus Vaccine updates covid 19 vaccine prices sputnik v oxford vaccine pfizer vaccine Moderna vaccine prices
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के लोगों को यह वैक्सीन मुफ्त में मिलेगी जबकि दुनिया के अन्य देशों के लिए इसकी कीमत 700 रुपये से कम होगी। रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड के प्रमुख किरिल दिमित्रिएव का कहना है कि स्पूतनिक-वी की संभावित कीमत दूसरी वैक्सीन के मुकाबले काफी कम है। 

Coronavirus Vaccine updates covid 19 vaccine prices sputnik v oxford vaccine pfizer vaccine Moderna vaccine prices
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस की इस कोरोना वैक्सीन को कम तापमान में भी रखा जा सकता है। यह दो से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान में भी सुरक्षित रहेगी। माना जा रहा है कि इस वैक्सीन की पहली डिलीवरी अगले साल जनवरी में हो जाएगी और जिन देशों ने इस वैक्सीन के लिए समझौता किया है, उन्हें इसकी पहली खेप मार्च 2021 की शुरुआत से मिलने लगेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates covid 19 vaccine prices sputnik v oxford vaccine pfizer vaccine Moderna vaccine prices
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाल ही में ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को लेकर भी दावा किया गया है कि कोरोना से लड़ने में यह 70 फीसदी असरदार है। बड़े स्तर पर हुए मानव परीक्षण के नतीजों के आधार पर यह दावा किया गया है। भारत में सीरम इंस्टीट्यूट इस वैक्सीन को 'कोविशील्ड' नाम से लॉन्च करेगी। इसकी एक डोज की कीमत 500 रुपये होगी। 

विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates covid 19 vaccine prices sputnik v oxford vaccine pfizer vaccine Moderna vaccine prices
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इससे पहले अमेरिकी की दवा कंपनियों फाइजर और मॉडर्ना ने भी अपनी-अपनी वैक्सीन के 90 फीसदी से ज्यादा असरदार होने का दावा किया था। जहां तक इनकी कीमतों की बात है, तो फाइजर के मुताबिक, उसकी वैक्सीन के एक डोज की कीमत 19.50 डॉलर यानी करीब 1450 रुपये होगी जबकि मॉडर्ना की वैक्सीन की कीमत 25 से 37 डॉलर यानी करीब 1850-2700 रुपये के बीच होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed