रूस ने अगस्त में ही अपनी वैक्सीन 'स्पूतनिक-वी' को लॉन्च किया था और तब से लेकर अब तक एक लाख से अधिक लोगों को यह वैक्सीन दी जा चुकी है। चूंकि पहले इस वैक्सीन को लेकर यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा गया था कि यह कोरोना वायरस से कितने समय के लिए सुरक्षा देगी, लेकिन अब इस वैक्सीन को बनाने वाले एक वैज्ञानिक ने दावा किया है कि यह वैक्सीन कोरोना से दो साल तक के लिए सुरक्षा दे सकती है। दरअसल, 'स्पूतनिक-वी' को विकसित करने वाली गमलेया रिसर्च इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर एलेक्जेंडर गिन्ट्सबर्ग ने दावा किया है कि इस वैक्सीन के जरिए कोविड-19 के खिलाफ दो साल तक सुरक्षा प्रदान किए जाने की संभावना है।
कोरोना वायरस से दो साल तक सुरक्षा देगी रूस की यह वैक्सीन, टीका बनाने वाले वैज्ञानिक का दावा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन