फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद बिल्कुल न करें ये काम, खत्म हो जाएगा असर, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Mon, 14 Dec 2020 11:36 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 14 Dec 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine update Scientists warn do not drink alcohol after taking covid vaccine
कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद बरतें ये सावधानी - फोटो : Pixabay/Amarujala

भारत में तो कोरोना की वैक्सीन के लिए अभी लोग इंतजार ही कर रहे हैं, लेकिन कई देश ऐसे भी हैं, जिनका इंतजार खत्म हो गया है। फाइजर कंपनी की वैक्सीन को ब्रिटेन, कनाडा, बहरीन और सऊदी अरब ने तो पहले ही मंजूरी दे दी थी और शनिवार को अमेरिका ने भी इस वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी। ब्रिटेन में तो कई लोगों को टीका लगाया भी जा चुका है। हालांकि फाइजर के अलावा कई और भी कंपनियां हैं, जो अपनी-अपनी वैक्सीन तो बहुत कारगर बता रही हैं, जिसमें से एक रूस की वैक्सीन 'स्पूतनिक-वी' भी है। लेकिन इस बीच 'स्पूतनिक-वी' को लेकर वैज्ञानिकों ने एक हैरान करने वाली चेतावनी दी है। दरअसल, वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वैक्सीन को लगाने वालों को एक चीज की सावधानी रखनी होगी, नहीं तो वैक्सीन का असर बेकार हो जाएगा। 

Coronavirus vaccine update Scientists warn do not drink alcohol after taking covid vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैज्ञानिकों का कहना है कि 'स्पूतनिक-वी' वैक्सीन लेने के दो महीने बाद वह काम करना शुरू करेगी, लेकिन इस दौरान टीका लेने वाले लोगों को कुछ सावधानियां भी रखनी पड़ेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गमलेया इंस्टीट्यूट के प्रमुख एलेक्जेंडर गिन्ट्सबर्ग का कहना है कि यह वैक्सीन लेने के बाद अगर लोग शराब का सेवन करेंगे तो वैक्सीन का प्रभाव कम हो सकता है। इसलिए अगर कोरोना को खत्म करना है तो शराब का सेवन बिल्कुल न करें। 

Coronavirus vaccine update Scientists warn do not drink alcohol after taking covid vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रूस के उप-प्रधानमंत्री ततियाना गोलिकोवा ने भी देश के नागरिकों को यह सलाह दी है कि कोरोना टीका लगवाने के बाद अगर लोगों ने शराब पी तो सब कुछ बेकार हो जाएगा, क्योंकि शराब पीने की आदत वैक्सीन के असर को खत्म कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine update Scientists warn do not drink alcohol after taking covid vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस में एक लाख से अधिक लोगों को 'स्पूतनिक-वी' टीका लगाया जा चुका है। रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र को यह जानकारी दी थी। आपको बता दें कि 11 अगस्त को रूस ने 'स्पूतनिक-वी' वैक्सीन को लॉन्च किया था और इसी के साथ वह दुनिया में कोरोना से बचाव के लिए पहला टीका लाने वाला पहला देश बन गया था। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine update Scientists warn do not drink alcohol after taking covid vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

भारत में भी 'स्पूतनिक-वी' वैक्सीन आ सकती है, लेकिन अभी इसमें समय लगेगा, क्योंकि यहां फिलहाल इसके दूसरे और तीसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है। सितंबर में ही डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड और रूसी प्रत्यक्ष निवेश फंड (आरडीआईएफ) ने भारत में स्पूतनिक-वी वैक्सीन के ट्रायल और पहली 10 करोड़ खुराकों के वितरण के लिए साझेदारी की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed