फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: फाइजर की कोरोना वैक्सीन को लेकर अमेरिकी विशेषज्ञ ने कही ऐसी बात, लोगों की बढ़ी चिंता

Sun, 27 Dec 2020 03:39 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 27 Dec 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine update Pfizer vaccine Allergic Reaction covid 19 vaccine us
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका अभी भी शीर्ष पर बना हुआ है। यहां अब तक एक करोड़ 94 लाख से भी ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि मरने वालों की संख्या भी तीन लाख 39 हजार से अधिक है। हालांकि यहां टीकाकरण अभियान तो चलाया जा रहा है, जिसके तहत अब तक 10 लाख से भी ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है, लेकिन फाइजर की वैक्सीन के एलर्जिक रिएक्शन यानी वैक्सीन लेने के बाद एलर्जी की शिकायत की संभावना से लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। दरअसल, फाइजर की वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी देने वाले देशों की सूची में अमेरिका भी शामिल है। 

Coronavirus Vaccine update Pfizer vaccine Allergic Reaction covid 19 vaccine us
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के ऑपरेशन वार्प स्पीड के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. मोनसेफ सलाई का कहना है कि फाइजर की वैक्सीन से 'एलर्जिक रिएक्शन' होने की संभावना बहुत ज्यादा है। बताया जा रहा है कि इस वैक्सीन से अब तक आठ लोगों को ऐसी शिकायत हुई है, जिसमें से छह अमेरिकी नागरिक हैं। 

Coronavirus Vaccine update Pfizer vaccine Allergic Reaction covid 19 vaccine us
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइजर की वैक्सीन से अब तक 'एलर्जिक रिएक्शन' के रूप में जो समस्याएं सामने आई हैं, उनमें ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) तेजी से कम होना, त्वचा पर चकत्ते पड़ना, तेजी से दिल धड़कना और सांस लेने में तकलीफ होना आदि शामिल हैं। अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने इसको लेकर चेतावनी भी जारी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine update Pfizer vaccine Allergic Reaction covid 19 vaccine us
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

ब्रिटेन में भी फाइजर की वैक्सीन लेने के बाद कुछ लोगों में एलर्जी से जुड़ी शिकायतें देखने को मिली थीं, जिसके बाद वहां की मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी ने भी एक चेतावनी जारी की थी और कहा था कि एलर्जी से संबंधित किसी भी बीमारी से पीड़ित लोग कोरोना की वैक्सीन न लें।  

विज्ञापन
Coronavirus Vaccine update Pfizer vaccine Allergic Reaction covid 19 vaccine us
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि इस बीच एक रिपोर्ट ऐसी भी आई थी कि अमेरिका में कई लोग ऐसे भी हैं, जो कोरोना का टीका नहीं लगवाना चाहते। दरअसल, यहां के के प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक, लगभग 10 में से चार अमेरिकी नागरिकों का कहना है कि वे 'निश्चित रूप से' या 'शायद' वैक्सीन नहीं लेंगे। यह सर्वेक्षण 12,648 अमेरिकी वयस्कों पर किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed