कोरोना की वैक्सीन तैयार करने के लिए भारत, रूस, ब्रिटेन, चीन, अमेरिका समेत कई देशों के वैज्ञानिक लगे हुए हैं। ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन इस रेस में आगे चल रही है, जिसका ट्रायल लगभग अंतिम फेज में है। ऑक्सफोर्ड की रिसर्च पर भारत की सीरम इंडिया इंस्टीटयूट वैक्सीन का उत्पादन करेगी। ब्रिटेन में ही एक और वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल किया गया है, जिसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। यहां वॉलेंटियर्स को वैक्सीन की डोज दी गई है और लंदन के इंपीरियल कॉलेज के वैज्ञानिकों का दावा है कि इस वैक्सीन से इंसानी शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी बढ़ रही है। अब 300 लोगों पर यह ट्रायल किया जाना है।
{"_id":"5f23acd8b624865b0d3f8721","slug":"coronavirus-vaccine-update-in-hindi-today-covid-vaccination-starts-in-britain-after-succes-human-trial-no-side-effect","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Vaccine Update: इस देश में लोगों को दी गई कोरोना की वैक्सीन, वैज्ञानिकों का दावा- कोई साइड इफेक्ट नहीं","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus Vaccine Update: इस देश में लोगों को दी गई कोरोना की वैक्सीन, वैज्ञानिकों का दावा- कोई साइड इफेक्ट नहीं
Fri, 31 Jul 2020 05:47 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Fri, 31 Jul 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine in Britain
- फोटो : Pixabay/Insta/Amar Ujala
Coronavirus Vaccine News
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
- इंपीरियल कॉलेज लंदन की ओर से ह्यूमन ट्रायल से पहले इस वैक्सीन का जानवरों पर किया गया ट्रॉयल भी सफल रहा है। अब इस वैक्सीन का 300 लोगों पर ट्रॉयल किया जाना है। प्रोफेसर रॉबिन शटोक इस ट्रायल का नेतृत्व कर रहे हैं। इंपीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों का कहना है कि वे शुरुआती परीक्षण में एक प्रयोगात्मक कोरोना वायरस वैक्सीन के साथ सैकड़ों लोगों को प्रतिरक्षित कर रहे हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- इंपीरियल कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर रॉबिन शटॉक ने न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि उन्होंने और उनके सहयोगी वैज्ञानिकों ने वैक्सीन के ट्रायल की कठिन प्रक्रिया को पूरा कर लिया है और अब जल्द ही यह परीक्षण लगभग 300 लोगों के लिए किया जाएगा। इस ट्रायल में 75 वर्ष से अधिक आयु वाले कुछ लोग भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Vaccine Update
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
- प्रो. शटॉक ने कहा कि परीक्षण को अच्छी तरह पूरा कर लिया गया है इसके कोई भी साइड इफेक्ट नहीं देखे गए हैं। इंपीरियल कॉलेज में वैक्सीन की इस रिसर्च को लीड कर रहे प्रो. शटॉक को उम्मीद है कि अक्तूबर तक उनके पास इतना सेफ्टी डेटा उपलब्ध हो जाएगा कि वो हजारों लोगों को वैक्सीन की डोज दे सकेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- प्रो. रॉबिन के मुताबिक, चूंकि ब्रिटेन में कोविड संक्रमण के मामले कम होते दिख रहे हैं तो अभी यह नहीं कहा जा सकता कि वैक्सीन कितनी काम कर रही है। इस स्थिति में वे और उनके सहयोगी किसी दूसरी जगह वैक्सीन का परीक्षण करने के बारे में भी सोच रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम इस महामारी के हॉट स्पॉट वाली जगहों पर ट्रायल की सोच रहे हैं और वहां ट्रायल कर रहे सहयोगियों से बात कर रहे हैं, जिनके पास इस प्रकार के अध्ययन की सुविधाएं हैं।"