फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: लॉकडाउन के दौरान घर के बच्चों और बुजुर्गों का ख्याल रखने के 10 जरूरी तरीके

Wed, 25 Mar 2020 06:38 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 25 Mar 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus prevention old age person and kids safety tips for prevent to covid 19
- फोटो : Pixabay

कोरोना संक्रमण के मामले देश और दुनिया में हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात देश के नाम संबोधन के दौरान देशवासियों से लॉकडाउन का ईमानदारी से पालन करने की अपील की। छोटे शहरों से लेकर राजधानी तक अस्पतालों में चिकित्सक कोरोना संक्रमितों के इलाज में लगे हुए हैं। वहीं, लोगों से बार-बार घर में ही रहने की, साफ-सफाई बरतने की और लोगों से नहीं मिलने-जुलने की अपील की जा रही है। इस स्थिति में सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों का ख्याल रखना जरूरी हो गया है।

Coronavirus prevention old age person and kids safety tips for prevent to covid 19
Old Age men - फोटो : Pixabay
दरअसल, कोरोना वायरस से अबतक दुनियाभर में जितनी मौतें हुई हैं, उनमें सबसे ज्यादा बुजुर्गों की संख्या शामिल है। चिकित्सक बताते हैं कि उम्र के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है, इसलिए बुजुर्गों को कोरोना वायरस संक्रमण का ज्यादा खतरा रहता है। वहीं बच्चे भी चंचल स्वभाव के होते हैं और उनका घर में स्थिर रहना और कोरोना से सावधान रहना मुश्किल है। ऐसे में उनपर भी नजर बनाए रखने की जरूरत है। आइए, हम कुछ जरूरी बातों की ओर आपका ध्यान दिलाते हैं।
Coronavirus prevention old age person and kids safety tips for prevent to covid 19
छींक मारना(file photo)

कोरोना संक्रमण के बीच अभी लॉकडाउन की स्थिति है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर न निकलने दें और यदि किसी जरूरी काम से उन्हें बाहर जाना भी पड़ रहा है तो वे मास्क पहनकर निकलें, ताकि रास्ते में किसी व्यक्ति के खांसने-छींकने से अपना बचाव कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus prevention old age person and kids safety tips for prevent to covid 19
Handwash - फोटो : Social Media

बच्चों और बुजुर्गों को बार-बार हाथ धोने की आदत लगाएं। वे हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। घर पर या कहीं बाहर सीढ़ी की रेलिंग, पार्क की बेंच आदि किसी भी तरह की सार्वजनिकल सतह को छूने के बाद अच्छे से हाथ धोने को कहें।

विज्ञापन
Coronavirus prevention old age person and kids safety tips for prevent to covid 19
corona virus alert - फोटो : amarujala

घर में यदि कोई सर्दी, खांसी, बुखार या वायरल फ्लू से पीड़ित है तो बच्चों और बुजुर्गों को उनसे दूर रखें। किसी भी व्यक्ति से मिलते समय उनसे एक मीटर से ज्यादा की दूरी बनाए रखने के लिए कहें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed