{"_id":"6005396e8ebc3e2f76722f80","slug":"coronavirus-vaccine-side-effects-13-people-develop-facial-paralysis-after-getting-vaccinated-in-israel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस देश में कोरोना वैक्सीन का दिखा 'गंभीर' साइड-इफेक्ट, टीका लेने के बाद 13 लोगों का चेहरा हुआ लकवाग्रस्त","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
इस देश में कोरोना वैक्सीन का दिखा 'गंभीर' साइड-इफेक्ट, टीका लेने के बाद 13 लोगों का चेहरा हुआ लकवाग्रस्त
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में अब तक कोरोना वायरस से नौ करोड़ 54 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि मौतों का आंकड़ा भी 20 लाख के पार चला गया है। कई देशों में इस वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें भारत समेत ब्रिटेन, अमेरिका और इस्रायल जैसे देश शामिल हैं। हालांकि कई जगहों पर वैक्सीन के साइड-इफेक्ट भी देखने को मिल रहे हैं। इस्रायल में तो साइड-इफेक्ट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां टीका लेने के बाद 13 लोग फेशियल पैरालिसिस (आधे चेहरे का लकवा) से जूझ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में इसके मामले अधिक भी हो सकते हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
रिपोर्ट से पता चला कि इस्रायल में डॉक्टर अब यह विचार कर रहे हैं कि ऐसे लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जाए या नहीं। हालांकि मंत्रालय ने डॉक्टरों से आग्रह किया है कि अस्थायी पक्षाघात दूर होने पर दूसरी खुराक वाले लोगों को टीका लगाएं। दरअसल, इस्रायल ने पिछले महीने यानी दिसंबर 2020 में अपने यहां टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी और तब से डॉक्टर यहां 60 वर्ष की आयु के लगभग 72 फीसदी लोगों को टीका लगा चुके हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्रायल में कोरोना का टीका लेने वाले एक व्यक्ति ने बताया, 'कम से कम 28 घंटों तक मैं फेशियल पैरालिसिस (चेहरे का पक्षाघात) के साथ घूमता रहा। मैं यह नहीं कह सकता कि यह पूरी तरह से बाद में चला गया, लेकिन इसके अलावा मुझे और कोई दर्द नहीं था, सिवाय एक मामूली दर्द के, जहां इंजेक्शन लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कुछ दिन पहले ब्रिटेन में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति को फाइजर की वैक्सीन दी गई थी और उसके बाद उसे फेशियल पैरालिसिस (आधे चेहरे का लकवा) हो गया था। हालांकि पिछली रिपोर्टों के मुताबिक, कुछ दिनों में उसकी हालत ठीक हो गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
हाल ही में नॉर्वे में कोरोना वैक्सीन का गंभीर साइड-इफेक्ट देखने को मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां टीका लेने के तुरंत बाद 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 23 लोगों की मौत हो गई। नॉर्वे के अधिकारियों ने बताया कि ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि उनमें एमआरएन वैक्सीन के सामान्य साइड-इफेक्ट विकसित हुए थे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।