फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लहसुन के हैं ये गुणकारी लाभ, सेवन से मिल सकते हैं आपको कई फायदे

Mon, 18 Jan 2021 12:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 18 Jan 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
these Benefits of garlic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लहसुन हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने का काम तो करता ही है, साथ ही ये हमारी सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होता है। इसमें कई गुणकारी तत्व मौजूद होते हैं, जो हमें कई बीमारियों से कोसों दूर रखने में मदद करते हैं। बाकी मसालों की तरह ही लहसुन में कई गुण मौजूद होते हैं, लेकिन इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण हमें कई लाभ देते हैं। दाल, हरी सब्जियों समेत कई अन्य खाने में लहसुन का छौंक लगाया जाता है। लहसुन में कई विटामिन, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, कॉपर और पोटेशियम जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं, और ये सभी हमें किसी न किसी बीमारी से बचाने में लाभ देते हैं। तो चलिए जानते हैं उन बीमारियों के बारे में जिनसे बचने में आपकी मदद लहसुन कर सकता है।

these Benefits of garlic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels

आज के दौर में लोगों को हार्ट अटैक होने का खतरा काफी बढ़ गया है। कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से लोगों में हार्ट अटैक होने की संभावना बढ़ जाती है। कई स्टडी बताती हैं कि अगर लहसुन का सेवन किया जाए तो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखा जा सकता है। इसके लिए आपको अपने खाने में लहसुन को शामिल करना चाहिए। आप दाल में तड़के के रूप में या हरी सब्जियों समेत कई अन्य तरीकों से लहसुन का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से हार्ट अटैक को रोकने में काफी मदद मिल सकती है।

these Benefits of garlic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सर्दियों में हम अपने शरीर को गर्माहाट देने के लिए ज्यादा कपड़े पहनते हैं, गर्म खाना खाते है और आग जलाकर या फिर हीटर की गर्मी लेते हैं, ताकि खुद को गर्म रख सके। लेकिन अगर सर्दियों में लहसुन का सेवन किया जाए, तो शरीर को गर्म रखने में ये मदद कर सकता है। लहसुन की तासीर गर्म होने की वजह से सर्दियों में इसका सेवन करने से लाभ मिलते हैं। सर्दियों में सुबह लहसुन की एक कली खाने से ये हमारे शरीर को गर्म रखने में ये काफी मदद कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these Benefits of garlic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जब भी मौसम बदलता है, तब हमें सर्दी-जुकाम, बुखार या कई अन्य तरह के फ्लू होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। लेकिन अगर इस दौरान लहसुन का सेवन किया जाए, तो ये आपको फायदा भी दे सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो हमारे इमूयन सिस्टम को मजबूत करने और बूस्ट करने में काफी मदद करते हैं। दाल और सब्जियों में लहसुन मिलाकर खाने से इसका लाभ लिया जा सकता है।

विज्ञापन
these Benefits of garlic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लहसुन हमारी त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक होता है। लहसुन एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल होता है, जिसकी वजह से इसका सेवन करने से ये हमारी त्वचा को कई फायदे दे सकता है। यही नहीं, लहसुन हमारे खाने को पचाने का काम भी करता है। हमारे इंटेस्टाइन में जो खराब बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, उनका सफाया लहसुन कर सकता है। इसलिए जब भी पाचन जैसी समस्या होती है, तो इसके सेवन की सलाह दी जाती है, ताकि इसका लाभ लिया जा सके।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed