दुनिया के कई देशों में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें भारत समेत अमेरिका, ब्रिटेन और इस्रायल आदि देश शामिल हैं। हालांकि अभी तक किसी भी देश में बच्चों या फिर गर्भवती महिलाओं को कोरोना का टीका नहीं लगाया जा रहा है, लेकिन अब इस्रायल ने गर्भवती महिलाओं को भी वैक्सीन की प्राथमिकता सूची में शामिल किया गया है, यानी अब वो भी वैक्सीन ले सकेंगी। यहां के एक वरिष्ठ सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। दरअसल, इस्रायल में इस हफ्ते कोरोना संक्रमण की जटिलताओं के कारण कई गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें से कम से कम एक को वेंटिलेटर पर रखने की जरूरत पड़ गई थी और उसकी डिलीवरी ऑपरेशन द्वारा करानी पड़ी। इसी को ध्यान में रखते हुए ऐसी महिलाओं को भी वैक्सीन देने का फैसला किया गया है।
Coronavirus Vaccine: इस देश में अब गर्भवती महिलाओं को भी लगाई जाएगी वैक्सीन, प्राथमिकता सूची में किया गया शामिल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 21 Jan 2021 02:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन