फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

COVAXIN में मिलाई जा रही खास बूस्टर, कोरोना वायरस के खिलाफ बढ़ेगी वैक्सीन की ताकत

Tue, 06 Oct 2020 03:09 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 06 Oct 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Bharat Biotech using ViroVax adjuvant For Long Lasting Immunity In COVAXIN know Coronavirus Vaccine India updates
Covaxin Update - फोटो : ICMR/Amar Ujala

कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनियाभर के कई देश जूझ रहे हैं। दुनियाभर के लोगों को कोरोना की सुरक्षित और कारगर वैक्सीन का इंतजार है, जो लंबे समय तक हमें इसके संक्रमण से बचा सके। रूस और चीन ने इसकी वैक्सीन तैयार कर ली है और पंजीकरण करा लिया है, जबकि भारत, अमेरिका, ब्रिटेन आदि देश कोरोना की वैक्सीन पर तेजी से काम कर रहे हैं। ये देश वैक्सीन पर सफलता के काफी करीब पहुंच चुके हैं औन आने वाले कुछ महीनों में वैक्सीन को मंजूरी दी जा सकती है। माना जा रहा है कि अगले साल बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान भी शुरू होगा। भारत में तीन वैक्सीन कैंडिडेट्स रेस में आगे हैं। इनमें आईसीएमआर के सहयोग से विकसित की जा रही देसी कोरोना वैक्सीन COVAXIN से बड़ी उम्मीदें हैं। इस वैक्सीन की प्रगति को लेकर एक अच्छी खबर आ रही है।  

Bharat Biotech using ViroVax adjuvant For Long Lasting Immunity In COVAXIN know Coronavirus Vaccine India updates
वैक्सीन ने बढ़ाई उम्मीद - फोटो : ट्विटर

आईसीएमआर यानी भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के सहयोग से वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने इसमें एक ऐसी चीज मिलाई है, जो व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाएगी और लोग लंबे समय तक इस महामारी से सुरक्षित रह सकेंगे। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत बायोटेक कंपनी अपनी कोरोना वैक्सीन में Alhydroxiquim-II नाम का अजुवंट बूस्टर मिला रही है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 

Bharat Biotech using ViroVax adjuvant For Long Lasting Immunity In COVAXIN know Coronavirus Vaccine India updates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खबरों के मुताबिक, भारत बायोटेक कंपनी अपनी कोविड वैक्सीन में Alhydroxiquim-II मिला रही है। यह एक अजुवंट बूस्टर है, जिसे मिलाने से वैक्सीन की क्षमता बढ़ जाती है। ऐसे तैयार वैक्सीन लगने के बाद शरीर में जो एंटीबॉडीज बनेंगी, वह लंबे समय तक इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat Biotech using ViroVax adjuvant For Long Lasting Immunity In COVAXIN know Coronavirus Vaccine India updates
कोरोना वैक्सीन - फोटो : Twitter

रिपोर्ट के मुताबिक, ViroVax ने भारत बायोटेक को Alhydroxiquim-II अजुवंट का लाइसेंस दे दिया है। आपको बता दें कि कंपनी द्वारा विकसित की जा रही यह वैक्सीन शुरुआती चरणों के क्लिनिकल ट्रायल में सफल हो चुकी है। जानवरों पर ट्रायल में यह वैक्सीन इम्यून रेस्पॉन्स ट्रिगर करने में कामयाब रही थी। वहीं, ट्रायल के दौरान इंसानों पर भी यह वैक्सीन अच्छा असर दिखा रही है। 

विज्ञापन
Bharat Biotech using ViroVax adjuvant For Long Lasting Immunity In COVAXIN know Coronavirus Vaccine India updates
Covaxin वैक्सीन - फोटो : Social media

टीओआई ने भारत बायोटेक के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्णा एल्ला के हवाले से लिखा है कि अजुवंट के रूप में एल्युमिनियम हाइड्रॉक्साइड का कई कोविड वैक्सीन विकसित करने में इस्तेमाल हुआ है। यह टीएच-2 (Th2) आधारित इम्यून रेस्पांस पैदा करता है, जो एक्स्ट्रासेलुलर पैरासाइट्स और बैक्टीरियल संक्रमण को खत्म करने के लिए जरूरी है। कंपनी ने अजुवंट्स की Imidazoquinoline क्लास का इस्तेमाल किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed