दुनियाभर में अब तक आठ करोड़ 17 लाख से भी ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 17 लाख 83 हजार से अधिक लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो चुकी है। हालांकि कई देशों में इस महामारी को खत्म करने के लिए टीकाकरण अभियान चलाए भी जा रहे हैं, जिसमें ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देश शामिल हैं। ब्रिटेन में जहां अब तक लगभग 23 लाख लोग संक्रमित हुए हैं, तो वहीं अमेरिका में यह आंकड़ा एक करोड़ 97 लाख से भी ऊपर है। अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। ऐसे में यह मान कर चल सकते हैं कि उसे वैक्सीन की सबसे ज्यादा जरूरत है। आइए जानते हैं दुनियाभर में अब तक कितने देशों में कितने लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है।
{"_id":"5feb13b18ebc3e3b6366f3e9","slug":"coronavirus-vaccine-latest-updates-in-the-world-covid-19-vaccination-countries","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Vaccine: दुनियाभर में अब तक कितने लोगों को दी जा चुकी कोरोना वैक्सीन? जानिए ताजा अपडेट्स","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus Vaccine: दुनियाभर में अब तक कितने लोगों को दी जा चुकी कोरोना वैक्सीन? जानिए ताजा अपडेट्स
Tue, 29 Dec 2020 05:05 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 29 Dec 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
अमेरिका में कितने लोग ले चुके टीका?
- अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र यानी सीडीसी ने सोमवार को एक आंकड़ा जारी किया है, जिसमें यह बताया गया है कि यहां अब तक दो मिलियन यानी 20 लाख से भी अधिक लोग कोरोना का पहला टीका ले चुके हैं। टीकाकरण अभियान के तहत यहां लोगों को फाइजर और बायोएनटेक की वैक्सीन दी जा रही है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
ब्रिटेन में कितने लोगों ने ली वैक्सीन?
- बीते गुरुवार को ब्रिटिश सरकार ने बताया था कि टीकाकरण अभियान के तहत ब्रिटेन में अब तक छह लाख के करीब लोग कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं। अब तो यह आंकड़ा और भी बढ़ गया होगा। यहां भी लोगों को फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन ही दी जा रही है। आपको बता दें कि दुनिया में सबसे पहले कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत ब्रिटेन ने ही की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
स्पेन में टीकाकरण का क्या है हाल?
- स्पेन यूरोप के उन देशों में से एक है जो कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां भी बीते रविवार से ही टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई है। इस देश में सबसे पहले एक 96 वर्षीय महिला को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है। यहां टीकाकरण अभियान के तहत बीते रविवार को कुल 60 लोगों को फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन की पहली खुराक दी गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कनाडा में टीकाकरण का हाल
- कनाडा ने 14 दिसंबर से टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी। यहां की सरकार के मुताबिक, कनाडाई प्रांत ओंटेरियो में सोमवार शाम चार बजे तक कोरोना के कुल 13,200 टीके लगाए गए हैं। इस प्रांत को संघीय सरकार से फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन की लगभग 96 हजार प्रारंभिक खुराक प्राप्त हुई हैं।