भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़कर अब एक करोड़ चार लाख से अधिक हो गए हैं जबकि एक लाख 50 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि यहां लोग तेजी से ठीक भी हो रहे हैं। इसके अलावा टीकाकरण भी शुरू होने वाला है, जिसके लिए शुक्रवार को फिर वैक्सीन का ड्राई रन यानी टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से अनुरोध किया कि वो टीके की सुरक्षा और प्रभाव के बारे में अफवाहों को लेकर सतर्क रहें। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं टीकाकरण की प्रक्रिया क्या होगी और उसके रिएक्शन के बारे में...
{"_id":"5ff80ded1ee6e424186d5982","slug":"coronavirus-vaccine-in-india-covid-19-vaccination-process-corona-vaccine-reaction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण की प्रक्रिया क्या होगी? विशेषज्ञ से जानें सबकुछ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण की प्रक्रिया क्या होगी? विशेषज्ञ से जानें सबकुछ
Fri, 08 Jan 2021 01:24 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:24 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
अब तक के ड्राई रन के परिणाम कैसे रहे?
- दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल की डॉ. गीता कमपानी कहती हैं, 'अभी तक दो ड्राई रन हो चुके हैं। अब तीसरा ड्राई रन शुक्रवार को पूरे देश में हो रहा है, उत्तर प्रदेश और हरियाणा को छोड़कर। अब तक के परिणाम संतोषजनक रहे हैं। ट्रांसपोर्टेशन में कोई समस्या नहीं पाई गई है। वैक्सीन के लिए जरूरी तापमान को मेंटेन रखने में हम सफल हुए हैं।'
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या वैक्सीन लगवाने वाले हर व्यक्ति को रिएक्शन होगा?
- डॉ. गीता कमपानी कहती हैं, 'नहीं, ऐसा नहीं है। दरअसल, हर वैक्सीन में एक प्रोटीन कम्पोनेंट होता है, जो उसके सहायक के रूप में काम करता है, ताकि वैक्सीन का प्रभाव लंबे समय तक बना रहे। ऐसे लोग जिनको कुछ विशेष प्रकार के प्रोटीन से एलर्जी है, उनको वैक्सीन देने पर रिएक्शन ज्यादा हो सकता है। ऐसे लोग जिन्हें प्रोटीन कम्पोनेंट से बहुत अधिक एलर्जी है, वो ये वैक्सीन नहीं लगवाएं तो बेहतर होगा, क्योंकि उन लोगों को एनाफाइलेक्सिस हो सकता है। हालांकि इसके होने की बहुत कम संभावना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या वैक्सीन लगवाने के बाद कोई रिएक्शन हो सकता है?
- डॉ. गीता कमपानी बताती हैं, 'वर्तमान में बच्चों को जो वैक्सीन लगाई जाती है, उसमें भी हल्का बुखार, रैशेज या एलर्जी जैसे रिएक्शन होते हैं। ये बहुत कम समय के लिए होते हैं। कोविड-19 की वैक्सीन में भी अगर रिएक्शन हुआ तो उसका असर बहुत कम होगा। जैसे- जिस जगह पर इंजेक्शन दिया जाएगा, वहां लाल पड़ जाए या त्वचा सख्त पड़ जाए, खुजली हो या हो सकता है 24 घंटे के लिए हल्का बुखार, शरीर में दर्द, सर्दी, खांसी आए, उसके लिए आप पैरासिटामॉल ले सकते हैं।'
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
सोशल मीडिया पर टीकाकरण को लेकर भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं, इनसे कैसे बचें?
- डॉ. गीता कमपानी कहती हैं, 'सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों के अलावा कोविन के नाम से अलग-अलग फर्जी ऐप भी बनाए गए हैं। उनके चक्कर में मत पड़ें। भारत सरकार के कोविन ऐप पर अभी रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हुआ है। उम्मीद है कि 10 दिन में रजिस्ट्रेशन व टीकाकरण शुरू हो जाएगा। इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आधिकारिक तौर पर दी जाएगी।'