फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे लोग नहीं लगवाएं कोरोना की वैक्सीन, हो सकती है एलर्जी, ब्रिटेन की सरकार ने दी चेतावनी

Thu, 10 Dec 2020 09:44 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 10 Dec 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
coronavirus vaccine in britain pfizer biontech vaccine allergy covid vaccine
Corona Vaccine Update - फोटो : pixabay

हाल ही में ब्रिटेन ने कोरोना की वैक्सीन का टीकाकरण शुरू किया है। कंपनी ने तो इसे बिल्कुल सुरक्षित बताया था, लेकिन अब शुरुआत में ही इसको लेकर कुछ परेशानियां सामने आ गई हैं। दरअसल, वैक्सीन लेने के बाद दो लोगों को एलर्जी की शिकायत हुई है, जिसने वैज्ञानिकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। ब्रिटेन के दवा विनियामक ने इसको लेकर एक चेतावनी जारी की है और दवाओं, खाद्य पदार्थों या टीके से एलर्जी होने की शिकायत वाले लोगों को फाइजर/बायोनटेक की इस वैक्सीन को नहीं लेने को कहा है। आपको बता दें कि मंगलवार को कुछ लोगों को इस वैक्सीन की पहली खुराक दी गई थी। 

coronavirus vaccine in britain pfizer biontech vaccine allergy covid vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के दो कर्मचारियों ने टीका लगने के कुछ ही देर बाद 'एनाफाईलैक्टॉयड रिऐक्शन (तीव्रग्राहिता प्रतिक्रिया)' की शिकायत की, जिसके बाद यह चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, अब वे दोनों इस एलर्जी से तेजी से उबर रहे हैं। 

coronavirus vaccine in britain pfizer biontech vaccine allergy covid vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

एनएचएस इंग्लैंड ने कहा कि उसने टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल अपने सभी न्यासों को इस बारे में सूचित किया है और बुधवार से, टीका लगवाने वाले सभी मरीजों से पूछा जाएगा कि क्या उन्हें पूर्व में किसी तरह की एलर्जी प्रतिक्रिया की शिकायत तो नहीं रही? 

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus vaccine in britain pfizer biontech vaccine allergy covid vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इंग्लैंड में एनएचएस के चिकित्सा निदेशक प्रोफेसर स्टीफन पोविश ने कहा, ' जैसा की किसी भी नए टीके के लिए आम बात है, एमएचआरए ने बतौर सावधानी यह सुझाव दिया है कि पूर्व में एलर्जी प्रतिक्रिया की शिकायत से पीड़ित लोग इस टीके को नहीं लगवाएं।' 'तीव्रग्राहिता प्रतिक्रिया' के चलते त्वचा पर ददोरे, मतली, उल्टी, सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। 

विज्ञापन
coronavirus vaccine in britain pfizer biontech vaccine allergy covid vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हाल ही में ब्रिटेन की सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार पैट्रिक वालेंस ने एक सलाह दी है कि वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वैक्सीन के बावजूद अगली सर्दियों में भी ब्रिटेन के लोगों को मास्क लगाना पड़े। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed