फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: इस साल जून तक अपनी 40 फीसदी आबादी का टीकाकरण कर देगा यह देश! विशेषज्ञ का दावा

Wed, 03 Mar 2021 01:39 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 03 Mar 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccination update China says it aims to vaccinate 40 percent of population by June
कोरोना टीकाकरण - फोटो : Pixabay

चीन, दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन की योजना इस साल जून तक देश की 40 फीसदी आबादी का टीकाकरण करने की है। बीजिंग यूथ डेली के मुताबिक, चीन की एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के शिक्षाविद् और नेशनल क्लीनिकल रिसर्च सेंटर फॉर रिस्पॉस डिजीज के निदेशक झोंग नानशान ने कहा, 'मुझे चीन के नियंत्रण और रोकथाम केंद्र से पता चला है कि इस साल जून तक देश में कोविड-19 के खिलाफ 40 फीसदी आबादी का टीकाकरण करने की योजना है।' दिसंबर के मध्य में प्रमुख समूहों के लिए सामूहिक टीकाकरण अभियान शुरू करने के बाद पहली बार चीन ने सार्वजनिक रूप से यह लक्ष्य पेश किया है।  

Coronavirus Vaccination update China says it aims to vaccinate 40 percent of population by June
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

झोंग नानशान ने कहा कि देश ने 28 फरवरी तक कोविड-19 के टीकों की पांच करोड़ 20 लाख से भी अधिक खुराक वितरित की है। ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन और सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अमेरिकी और चीनी चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच एक ऑनलाइन मंच पर उन्होंने ये बात कही। 

Coronavirus Vaccination update China says it aims to vaccinate 40 percent of population by June
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

झोंग नानशान के मुताबिक, चीन ने दूसरे देशों के मुकाबले अपने यहां टीकाकरण धीमा कर दिया है। चीन ने अब तक अपनी आबादी के केवल 3.56 फीसदी का ही टीकाकरण किया है। इस मामले में इस्रायल पहले स्थान पर काबिज है, जिसने अपने यहां 90 फीसदी से अधिक लोगों का टीकाकरण कर दिया है। वहीं, अमेरिका ने अब तक अपनी 22 फीसदी आबादी का टीकाकरण किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccination update China says it aims to vaccinate 40 percent of population by June
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

चीनी स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि देश में लोगों के टीकाकरण के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। झोंग नानशान ने कहा, 'चीन में महामारी के नियंत्रण के लिए वर्तमान टीकाकरण की गति भले ही बहुत कम है, लेकिन मुझे लगता है कि क्षमता पर्याप्त है।' वर्तमान में स्वीकृत टीकों में चीन के चार निर्माताओं ने कहा है कि वे इस साल के अंत तक वैक्सीन की 260 करोड़ खुराक का निर्माण कर सकते हैं। फिर भी, चीन की बड़ी आबादी का टीकाकरण एक कठिन काम होगा।

विज्ञापन
Coronavirus Vaccination update China says it aims to vaccinate 40 percent of population by June
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

झोंग नानशान ने कहा, 'चीन में अगर एक दिन में 10 मिलियन यानी एक करोड़ लोगों का भी टीकाकरण किया जाता है, तो भी देश की आबादी के 70 फीसदी का टीकाकरण करने में लगभग सात महीने लगेंगे।' चीन के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के प्रमुख गाओ फू ने भविष्यवाणी की है कि अगले साल गर्मियों में जीवन 'लगभग सामान्य' हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed