फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब नहीं होगी कोरोना वैक्सीन की कमी: 2022 तक 300 करोड़ खुराक का उत्पादन करेगी फाइजर कंपनी

Thu, 11 Mar 2021 08:26 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 11 Mar 2021 08:26 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccination in the world Pfizer vaccine covid 19 cases
कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay

दुनिया में जितनी तेजी से कोरोना वायरस फैल रहा है, उतनी ही तेजी से अब इसके खिलाफ टीकाकरण अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इसलिए वैक्सीन बनाने वाली सभी कंपनियां जोरों-शोरों से टीके के उत्पादन में लगी हुई हैं। टीके की बढ़ती मांगों को देखते हुए जर्मनी की कंपनी बायोएनटेक और अमेरिका की दवा निर्माता कंपनी फाइजर ने एक साल के भीतर कोरोना वैक्सीन की करीब 300 करोड़ खुराक के उत्पादन का लक्ष्य रखा है। बायोएनटेक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उगुर साहिन ने बुधवार को ब्लूमबर्ग को दिए एक साक्षात्कार में यह दावा किया। दरअसल, फाइजर की वैक्सीन का इस्तेमाल अमेरिका समेत कई देशों में किया जा रहा है। 

Coronavirus vaccination in the world Pfizer vaccine covid 19 cases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना वैक्सीन को लेकर ईरान से भी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ईरान मई महीने में बड़े पैमाने पर अपने नागरिकों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने की योजना बना रहा है और इसमें सबसे खास बात ये है कि इस टीकाकरण अभियान में ईरान में ही विकसित कोरोना वैक्सीन 'कोविरान' का इस्तेमाल किया जाएगा। यह जानकारी समाचार एजेंसी तस्नीम ने एक्जीक्यूशन ऑफ इमाम खोमिनी ऑर्डर के हवाले से दी है। हालांकि ईरान में पहले से ही लोगों को रूसी वैक्सीन 'स्पूतनिक-वी' का टीका लगाया जा रहा है। 

Coronavirus vaccination in the world Pfizer vaccine covid 19 cases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर कोरोना संक्रमितों की बात करें तो दुनियाभर में अब तक 11 करोड़ 75 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि इस महामारी से मरने वालों की तादाद भी 26 लाख से अधिक हो गई है। ये आंकड़े अमेरिकी की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए गए हैं। दुनियाभर में पिछले 24 घंटों में तीन लाख 60 हजार से अधिक संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccination in the world Pfizer vaccine covid 19 cases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनिया में अमेरिका, भारत, ब्राजील और रूस कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हैं। अमेरिका में तो कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। यहां संक्रमितों की संख्या दो करोड़ 90 लाख से अधिक हो गई है, जबकि पांच लाख 27 हजार से अधिक लोग इसकी वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि यहां बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान भी चल रहा है। यहां रोजाना 20 लाख के करीब लोगों को टीका लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccination in the world Pfizer vaccine covid 19 cases
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

अब ये कोरोना महामारी आखिर खत्म कब होगी, इसका जवाब फिलहाल किसी के पास भी नहीं है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी भी दे दी कि कोरोना की तीसरी या चौथी लहर भी आ सकती है, इसलिए तमाम देश संक्रमण को फैलने से रोकने की कोशिशों में कमी न करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed