फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैज्ञानिकों ने विकसित किया नया ब्रेन सेंसर, मस्तिष्क के भीतर करेगा निगरानी

Wed, 10 Mar 2021 05:01 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 10 Mar 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
Scientists in US develop new brain sensor to offer Alzheimer answers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वर्जीनिया यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसिन विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मस्तिष्क के भीतर संचार व्यवस्था की निगरानी के लिए एक उपकरण विकसित किया है, जो यह बताता है कि अल्जाइमर की दवाओं का सीमित प्रभाव क्यों है और उनके बंद होने के बाद मरीजों को बहुत बुरा क्यों लगता है। शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि उनकी नई पद्धति से अवसाद, नींद की बीमारी (स्लीप डिसऑर्डर), न्यूरोलॉजिकल (तंत्रिका संबंधी) समस्याएं और प्रमुख मनोरोग स्थितियों के बारे में हमारी समझ पर जबरदस्त प्रभाव पड़ेगा। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह मस्तिष्क के कामकाज में वैज्ञानिक अनुसंधान को गति देगा और इससे नए उपचारों के विकास में भी मदद मिलेगी। 

Scientists in US develop new brain sensor to offer Alzheimer answers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रमुख शोधकर्ता जे. जुलियस झू कहते हैं, 'अब हम यह 'देख' सकते हैं कि कोशिकाएं स्वस्थ मस्तिष्क और रोगग्रस्त मस्तिष्क, दोनों में कैसे संचार करती हैं।' वैज्ञानिकों ने रिपोर्ट में कहा है कि बड़े पैमाने पर अल्जाइमर दवाओं का इस्तेमाल इस सटीक संचार को बाधित कर सकता है। वे कहते हैं कि यह दवाओं की सीमित प्रभावशीलता की व्याख्या कर सकता है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले सालों में यह ब्रेन सेंसर डॉक्टरों को न्यूरोलॉजिकल बीमारियों और मनोरोग समस्याओं को समझने, बीमारी पैदा करने वाले जीनों की पहचान करने और संभावित उपचार के लिए दवाएं विकसित करने में मदद करेगा। 

Scientists in US develop new brain sensor to offer Alzheimer answers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या है अल्जाइमर? 

  • नेशनल हेल्थ पोर्टल ऑफ इंडिया के मुताबिक, अल्जाइमर धीरे-धीरे विकसित होने वाला मस्तिष्क रोग है। इसकी शुरुआत चीजें भूलने और याददाश्त में कमी विकसित होने के साथ होती है, जिसके परिणामस्वरूप मरीजों को हाल-फिलहाल की घटनाओं को भी याद रखने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। यह बीमारी ज्यादातर बुजुर्गों को प्रभावित करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Scientists in US develop new brain sensor to offer Alzheimer answers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अल्जाइमर के संकेत 

  • स्वभाव में बदलाव 
  • समय या स्थान में भटकाव 
  • छोटी से छोटी समस्याओं को भी हल करने में परेशानी होना 
  • हाल ही में मिली जानकारी को भी भूल जाना 
  • घर या कार्यस्थल पर सामान्य कामों को भी करने में कठिनाई महसूस होना 
  • किसी चीज को गलत जगह पर रख देना 
  • पढ़ने या रंग पहचानने में कठिनाई होना 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed