Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष
देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच एक अप्रैल से 18 से 44 साल की उम्र के लोगों के टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में अब तक 15 करोड़ 66 लाख से अधिक लोगों को कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। बीते शनिवार को 16 लाख से अधिक टीके लगाए गए, जिनमें से लगभग 10 लाख लोग ऐसे थे, जिन्हें पहली खुराक दी गई, जबकि छह लाख से अधिक लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। हालांकि टीकाकरण के बावजूद बहुत से लोग ऐसे हैं, जो कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि वैक्सीन लगवाने के बाद किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है, जिससे संक्रमण से बचे रहें। आइए जानते हैं इसके बारे में...
सलाह: कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद जरूर रखें इन तीन बातों का ध्यान, नहीं तो हो सकते हैं संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैक्सीन लगवाने के बाद भी मास्क है जरूरी
- अगर आप सोच रहे होंगे कि अब तो टीका लग गया, मास्क की क्या जरूरत, तो जरा संभलकर, क्योंकि ये गलती आपको संक्रमित कर सकती है। टीकाकरण के बाद भी आपको सावधानी बरतने की जरूरत है, जिसमें मास्क पहनना भी शामिल है। विशेषज्ञ यह कई बार कह चुके हैं कि वैक्सीन आपको गंभीर बीमारी से बचा सकती है, संक्रमण से नहीं।
सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन करें
- अगर आप कोरोना का टीका ले चुके हैं या लेने जा रहे हैं, तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि टीका लेने के बाद भी आपको संक्रमण से बचे रहने के लिए अन्य लोगों से सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखनी है।
बेवजह यात्रा करने से बचें
- विशेषज्ञ कहते हैं कि जब तक अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल नहीं कर लिया जाता, तब तक आपको बेवजह कहीं भी यात्रा करने से बचना चाहिए। चूंकि इस समय वायरस के नए-नए वैरिएंट का खतरा है, ऐसे में हो सकता है कि आप टीका लेने के बाद भी संक्रमित हो जाएं।
टीका लगवाने के बाद खान-पान का रखें विशेष ध्यान
- विशेषज्ञ कहते हैं कि कोरोना का टीका लगवा लेने के बाद खान-पान की विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है, ताकि इम्यूनिटी मजबूत हो, जिससे संक्रमण को दूर भगाया जा सके। टीका लगवा चुके लोगों को शराब और सिगरेट से दूरी बनाकर रखने की जरूरत होती है और साथ ही उन्हें स्वस्थ आहार (फल आदि) लेना चाहिए, तला-भुना खाने से बचना चाहिए और और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए। इसके अलावा आराम भी बहुत जरूरी है।
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।