फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या दूसरी डोज के बाद भी महसूस किए जा रहे हैं वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स? कैसे करें इससे बचाव?

Sun, 02 May 2021 02:52 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 02 May 2021 02:52 PM IST
विज्ञापन
Side effects after second dose of vaccination
टीकाकरण अभियान में तेजी लाने पर जोर - फोटो : Social Media
डॉ. रिचा अस्थाना

(एमबीबीएस, एमडी), एम्स

डॉ अजीत सिंह ओबेरॉय
कैंसर रोग विशेषज्ञ


कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार को रोकने के लिए सरकार ने वैक्सीनेशन अभियान और तेज कर दिया है। देश में 18 साल और उससे अधिक आयु के लोगों को भी टीके दिए जाने की शुरुआत हो चुकी है। इससे पहले 45 साल और उससे अधिक आयु के लोगों को टीके दिए जा रहे थे। मौजूदा समय में 45 साल से अधिक आयु के ज्यादातर लोगों को वैक्सीन की पहली डोज मिल चुकी है, कुछ लोग इसकी दूसरी डोज भी ले चुके हैं जबकि कुछ 28 दिनों का अंतराल पूरा होने की प्रतीक्षा में हैं। वैक्सीन की पहली डोज के बाद कुछ लोगों को इसके साइड-इफेक्ट के रूप में तेज बुखार और शरीर में दर्द का अनुभव हुआ था। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या दूसरी डोज के बाद भी ऐसी दिक्कतें आ सकती हैं?
आइए इस बारे में विशेषज्ञों से जानते हैं।
Side effects after second dose of vaccination
कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेना आवश्यक - फोटो : iStock

क्या दोनों डोज लेना जरूरी है?
कई लोगों के मन में यह सवाल भी आ रहा है कि, क्या वैक्सीन की एक खुराक लेने के बाद दूसरी भी जरूरी है? इस बारे में एम्स की डॉ. रिचा अस्थाना (एमबीबीएस, एमडी) कहती हैं कि जो लोग वैक्सीन की एक खुराक ले चुके हैं उन्हें दूसरी खुराक भी जरूर लेनी चाहिए। पहली डोज के बाद शरीर में वायरस के खिलाफ एंटीबॉडीज तो बन जाते हैं लेकिन वह उतने प्रभावी नहीं होते हैं। वैक्सीन की दूसरी खुराक देकर उन एंटीबॉडीज को बूस्ट किया जाता है। दूसरी डोज के बाद ही वैक्सीन की एफेकेसी 80 फीसदी के करीब की देखी गई है। 

Side effects after second dose of vaccination
कुछ लोगों को महसूस हो रहे हैं वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स - फोटो : Pixabay

वैक्सीन की पहली डोज के बाद दिखे थे साइड-इफेक्ट्स
कैंसर रोग विशेषज्ञ अजीत सिंह ओबेरॉय कहते हैं कि टीकाकरण की दूसरी खुराक को लेकर लोगों के मन में सवाल इसलिए हैं क्योंकि पहली खुराक के बाद कई लोगों में इसके साइड इफेक्ट्स देखे गए थे। लोगों को बुखार, जी मिचलाने, सिरदर्द, शरीर में दर्द, ठंड लगने, डायरिया और थकान जैसी दिक्कतें हो रही थीं। विशेषज्ञ कहते हैं कि वैक्सीन के बाद इस तरह की दिक्कतें होना सामान्य है, क्योंकि शरीर में जब कुछ बाहरी चीज प्रवेश करती है तो उसके खिलाफ प्रतिक्रिया होना आम बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Side effects after second dose of vaccination
कोरोना वायरस वैक्सीन से घबराएं नहीं - फोटो : iStock

क्या दूसरी डोज के बाद भी ऐसे साइड इफेक्ट्स हो रहे हैं?
डॉक्टर कहते हैं कि पहली डोज की तरह ही कुछ लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज के बाद भी दिक्कतें आ सकती हैं। वैक्सीन की दूसरी खुराक को अपेक्षाकृत ज्यादा प्रभावशाली माना जाता है ऐसे में यह उन लोगों को भी प्रभावित कर सकती है, जिन्हें पहली डोज के बाद किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई थी। अच्छी बात यह है कि दूसरी डोज लेने के बाद शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली वायरस के खिलाफ और अधिक मजबूत हो जाती है।

विज्ञापन
Side effects after second dose of vaccination
बूस्टर के रूप में काम करती है वैक्सीन की दूसरी डोज - फोटो : pixabay

दूसरी डोज न लेने से क्या हो सकता है?
इस संबंध में डॉ. रिचा कहती हैं कि वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद ही शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। दूसरी डोज को 'बूस्टर' के रूप में जाना जाता है। अब तक जिन लोगों को 'बूस्टर' की खुराक नहीं मिली है उन्हें अब भी वायरस से सुरक्षित नहीं माना जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed