भारत में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना एक लाख से अधिक नए केस सामने आ रहे हैं और साथ ही इसकी वजह से लोगों की मौतें भी हो रही हैं। हालांकि सरकार ने कहा है कि देश में 10 लाख आबादी पर कोरोना मरीजों और मरने वालों की संख्या दुनिया में सबसे कम बनी हुई है, लेकिन साथ ही सरकार ने यह आगाह भी किया है कि महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए अगले चार हफ्तों के दौरान देश में स्थिति बहुत नाजुक होगी। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने टीकाकरण के बारे में बताया कि देश में 80 से भी कम दिनों में आठ करोड़ से अधिक कोरोना की खुराक दी गई हैं और यह केंद्र और राज्य सरकारों के बीच अच्छे तालमेल की वजह से संभव हो पाया है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ सवालों के जवाब...
{"_id":"606d411c87cc2d326536be95","slug":"coronavirus-vaccination-in-india-latest-update-covid-19-vaccine-news-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ से जानें: अगर वैक्सीन की पहली खुराक के बाद कोरोना हो जाए तो दूसरी ले सकते हैं या नहीं?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
विशेषज्ञ से जानें: अगर वैक्सीन की पहली खुराक के बाद कोरोना हो जाए तो दूसरी ले सकते हैं या नहीं?
Wed, 07 Apr 2021 10:56 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:56 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन की दूसरी खुराक कब लेनी है, कुछ बदलाव हुआ है?
- चंडीगढ़ स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. जसविंदर कौर कहती हैं, 'जी हां, वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए जिसने कोविशील्ड लगवाई है, उसके लिए है कि वो चार के बजाय छह हफ्तों बाद दूसरी डोज ले सकता है। पहले ये चार हफ्ते यानी 28 दिन का चक्र था, लेकिन कोवैक्सीन के लिए 28 दिन तक का अंतराल रखा गया है।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कई लोगों को ओवर कॉन्फिडेंस हो गया है कि उन्हें कोरोना नहीं होगा, उनके लिए क्या कहेंगी?
- डॉ. जसविंदर कौर कहती हैं, 'कोरोना की ये जो दूसरी लहर है, काफी खतरनाक है। इस बार जो भी संक्रमित हो रहे हैं, उनमें फेफड़े बहुत जल्दी-जल्दी अफेक्ट (प्रभावित) हो रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि जिन्हें अब तक नहीं हुआ है, उन्हें आगे भी नहीं होगा। हाल ही में सभी ने देखा, महाराष्ट्र में केस काफी ज्यादा बढ़ गए हैं, साथ ही कई बड़ी हस्तियों को भी कोरोना हो गया है। इसलिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग (सुरक्षित शारीरिक दूरी) बहुत जरूरी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कोरोना की दोनों वैक्सीन में से कौन-सी लगवाएं, लोग काफी कंफ्यूज हैं?
- डॉ. जसविंदर कौर कहती हैं, 'दोनों ही कोरोना वैक्सीन की प्रभावकारिता करीब 100 प्रतिशत है। जहां तक अच्छी वैक्सीन की बात है, जो भी रिसर्च होती हैं वो अलग-अलग विषयों पर होती हैं, किसी में कोविशील्ड अच्छी पाई जाती है तो किसी में कोवैक्सीन बेहतर पाई जाती है। लेकिन ये साफ है कि दोनों ही वैक्सीन में वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी बन जाती हैं। इस बात का भी ध्यान रखना है कि वैक्सीन केवल एंटीबॉडी बनाती है। वायरस से लड़ने के लिए यानी वैक्सीन लेने के बाद मास्क, सुरक्षित दूरी और हाथ साफ नहीं करेंगे तो कोरोना वायरस के संक्रमण की संभावना बनी रह सकती है।'
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
अगर पहली डोज के बाद कोरोना हो जाए तो दूसरी डोज ले सकते हैं या नहीं?
- डॉ. जसविंदर कौर कहती हैं, 'पहली डोज के बाद अगर कोरोना हो गया है तो पहले उसका इलाज यानी कोरोना से ठीक होना है। उसके बाद जब रिपोर्ट निगेटिव आए और डॉक्टर से परामर्श के बाद दूसरी डोज ले सकते हैं।'