भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ काफी तेजी से टीकाकरण अभियान चल रहा है। अब तक दो करोड़ 61 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में चार लाख 80 हजार से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। दरअसल, इस समय टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण चल रहा है, जिसमें बुजुर्गों के साथ-साथ 45 साल से अधिक उम्र के वैसे लोगों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है, जो किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...
{"_id":"604b9cd68ebc3ee61f058c08","slug":"coronavirus-vaccination-in-india-latest-update-covid-19-vaccine-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किडनी के मरीजों के लिए कोरोना वैक्सीन कितनी जरूरी है? विशेषज्ञ से जानें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
किडनी के मरीजों के लिए कोरोना वैक्सीन कितनी जरूरी है? विशेषज्ञ से जानें
Sat, 13 Mar 2021 08:11 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 13 Mar 2021 08:11 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
पहली डोज लेने के बाद अगर कोई सर्जरी करवानी है तो क्या करा सकते हैं?
- दिल्ली स्थित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के डॉ. राजेंद्र कुमार धमीजा कहते हैं, 'अगर सर्जरी तुरंत जरूरी नहीं है, इमरजेंसी नहीं है तो दूसरी डोज लेकर करा सकते हैं, क्योंकि सर्जरी के बाद सेंटर तक जाने या किसी से संपर्क में आने पर खतरा बढ़ सकता है। लेकिन अगर ऑपरेशन जरूरी है तो आप करा सकते हैं और उसके बाद वैक्सीन ले सकते हैं। फिलहाल वैक्सीन की पहली डोज के बाद दूसरी डोज के बीच चार हफ्ते का अंतर रखा गया है। हालांकि इसके बाद भी ले सकते हैं।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
दिल्ली में संक्रमण के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं, ऐसे में कहां चूक हो रही है?
- डॉ. राजेंद्र कुमार धमीजा कहते हैं, 'जी हां, कुछ दिनों में दिल्ली में लगातार नए केस बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 दिनों में 400 से अधिक केस आए हैं, जो दो महीनों में सबसे ज्यादा संख्या है। ये एक चिंता का विषय है, लोग अस्पताल भी जाते हैं तो मास्क नहीं लगाते हैं और वह भीड़ में भी जाते हैं। वैक्सीन आने का ये मतलब नहीं है कि कोविड चला गया है। मुंबई में भी केस बढ़ने लगे हैं। इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें। कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर (कोरोना से बचने के नियम) को फॉलो करें। आपके शहर में फिर से लॉकडाउन न लगाया जाए, इसलिए नियमों का सख्ती से पालन करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
जो लोग नेत्रहीन हैं या दिव्यांग लोग हैं, क्या उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए कोई विशेष सुविधा है?
- डॉ. राजेंद्र कुमार धमीजा कहते हैं, 'जो लोग दिव्यांग हैं या बुजुर्ग हैं, उनके लिए कुछ वॉलंटियर दिए गए हैं, जो सेंटर तक वैक्सीन लगवाने ले जा सकते हैं। लेकिन अभी ऐसा नहीं है कि घर-घर जाकर वैक्सीन लगाई जाए, क्योंकि वैक्सीन अस्पताल या सेंटर में लगती है तो व्यक्ति को आधे घंटे तक अंडर ऑब्जर्वेशन में रखा जाता है। इसलिए जरूरी है कि परिवार में किसी के साथ रजिस्ट्रेशन कराकर वैक्सीन लगवाने जरूर जाएं।'
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
किडनी के मरीजों के लिए कोरोना वैक्सीन कितनी जरूरी है?
- डॉ. राजेंद्र कुमार धमीजा कहते हैं, 'हमारे देश में सबसे ज्यादा डायबिटीज की वजह से किडनी की बीमारी होती है। इसलिए ऐसे लोगों को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। इसके अलावा किडनी से संबंधित कोई भी बीमारी हो और इलाज चल रहा है या जितने भी कोमोरबिडिटी वाले मरीज हैं, उन्हें वैक्सीन तुरंत लगवानी चाहिए, क्योंकि कोरोना वायरस इन लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है।'